खेल की खबरें | राजस्थान रॉयल्स और सनराइजर्स हैदराबाद की निगाह जीत से शुरुआत करने पर

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Sports at LatestLY हिन्दी. कई मैच विजेता खिलाड़ियों की मौजूदगी वाला राजस्थान रॉयल्स दो पूर्व चैंपियन टीम की जंग में सोमवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगा जिसमें दोनों टीम की निगाहें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र की शुरुआत जीत से करने पर टिकी रहेंगी।

पुणे, 28 मार्च कई मैच विजेता खिलाड़ियों की मौजूदगी वाला राजस्थान रॉयल्स दो पूर्व चैंपियन टीम की जंग में सोमवार को यहां सनराइजर्स हैदराबाद का सामना करेगा जिसमें दोनों टीम की निगाहें इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के वर्तमान सत्र की शुरुआत जीत से करने पर टिकी रहेंगी।

रॉयल्स की बल्लेबाजी काफी हद तक कप्तान संजू सैमसन के प्रदर्शन पर निर्भर करेगी जो पिछले कुछ वर्षों से टीम के साथ बने हुए हैं लेकिन अपेक्षित प्रदर्शन नहीं कर पाये हैं।

रॉयल्स ने दिवंगत शेन वार्न की अगुवाई में 2008 में पहले आईपीएल का खिताब जीता लेकिन उसके बाद टीम कभी प्रभावशाली प्रदर्शन नहीं कर पायी।

सैमसन ने हर साल एक या दो मैचों में अच्छा खेल दिखाया लेकिन अगर रॉयल्स को अपना दूसरा खिताब जीतना है तो उन्हें अपने प्रदर्शन में निरंतरता लानी होगी। इससे सैमसन को इस साल के आखिर में होने वाले टी20 विश्व कप के लिये भारतीय टीम में जगह पक्की करने का मौका भी मिलेगा।

जोस बटलर और देवदत्त पडिक्कल रॉयल्स की पारी का आगाज कर सकते हैं। बटलर किसी भी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने में सक्षम हैं। वह पडिक्कल के साथ रॉयल्स को मजबूत शुरुआत दे सकते हैं जिससे सैमसन सरीखे खिलाड़ियों के लिये आसानी होगी।

मध्यक्रम में रॉयल्स के पास पावर हिटर शिमरोन हेटमायर, रासी वान डेर डूसेन, जिमी नीशाम और रियान पराग जैसे खिलाड़ी हैं। उनका योगदान टीम के लिये बेहद महत्वपूर्ण होगा।

स्पिनर रविचंद्रन अश्विन और युजवेंद्र चहल की मौजूदगी में रॉयल्स के पास एक मजबूत गेंदबाजी इकाई है। इन दोनों का अंतिम एकादश में खेलना निश्चित है और उनके आठ ओवर काफी अहम होंगे।

तेज गेंदबाजी विभाग की कमान ट्रेंट बोल्ट संभालेंगे जिसमें उनका साथ देने के लिये प्रसिद्ध कृष्णा और नवदीप सैनी जैसे गेंदबाज हैं।

जहां तक सनराइजर्स की बात है तो उसके बल्लेबाजी क्रम में कप्तान केन विलियमसन सबसे अनुभवी बल्लेबाज हैं। न्यूजीलैंड के उनके साथी ग्लेन फिलिप्स पारी का आगाज कर सकते हैं जबकि मध्यक्रम की जिम्मेदारी निकोलस पूरण, प्रियम गर्ग और राहुल त्रिपाठी पर होगी।

यदि विलियमसन तीसरे नंबर पर उतरते हैं तो फिर रविकुमार समर्थ सलामी बल्लेबाज की भूमिका निभा सकते हैं जबकि अब्दुल समद की भूमिका फिनिशर की होगी।

भुवनेश्वर कुमार सनराइजर्स के गेंदबाजी आक्रमण की अगुवाई करेंगे लेकिन उन्हें और उमरान मलिक को अपने प्रदर्शन में निरंतरता रखनी होगी। बायें हाथ के तेज गेंदबाज टी नटराजन वापसी कर रहे हैं और उनकी यार्कर विपक्षी टीम के बल्लेबाजों के लिये घातक साबित हो सकती है।

स्पिनरों में वाशिंगटन सुंदर, श्रेयस गोपाल और जे सुचित की भूमिका अहम होगी।

टीम इस प्रकार हैं :

राजस्थान रॉयल्स: संजू सैमसन (कप्तान), यशस्वी जायसवाल, रियान पराग, शुभम गरवाल, ध्रुव जुरेल, कुलदीप यादव, कुलदीप सेन, तेजस बरोका, अनुनय सिंह, केसी करियप्पा, जोस बटलर, रासी वान डेर डूसेन, नाथन कूल्टर नाइल, जिमी नीशाम , डेरिल मिशेल, करुण नायर, ओबेद मैककॉय, नवदीप सैनी, रविचंद्रन अश्विन, ट्रेंट बोल्ट, शिमरोन हेटमायर, देवदत्त पडिक्कल, प्रसिद्ध कृष्णा, युजवेंद्र चहल।

सनराइजर्स हैदराबाद: केन विलियमसन (कप्तान), अभिषेक शर्मा, राहुल त्रिपाठी, एडेन मार्कराम, निकोलस पूरण, अब्दुल समद, प्रियम गर्ग, विष्णु विनोद, ग्लेन फिलिप्स, आर समर्थ, शशांक सिंह, वाशिंगटन सुंदर, रोमारियो शेफर्ड, मार्को जानसेन, जे सुचित, श्रेयस गोपाल, भुवनेश्वर कुमार, सीन एबॉट, कार्तिक त्यागी, सौरभ तिवारी, फजलहक फारूकी, उमरान मलिक, टी नटराजन।

मैच शाम 7.30 बजे शुरू होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट