देश की खबरें | राजस्थान: क्षेत्रीय वन अधिकारी और वनरक्षक 4.61 लाख रुपय की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के उदयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने मंगलवार को एक क्षेत्रीय वन अधिकारी और वनरक्षक को 4.61 लाख रुपये की कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

जयपुर, 18 मार्च राजस्थान के उदयपुर में भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने मंगलवार को एक क्षेत्रीय वन अधिकारी और वनरक्षक को 4.61 लाख रुपये की कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया। एक वरिष्ठ अधिकारी ने यह जानकारी दी।

अधिकारी के अनुसार, क्षेत्रीय वन अधिकारी रेंज उदयपुर (पश्चिम) कार्यालय में क्षेत्रीय वन अधिकारी धीरेन्द्र सिंह और वनरक्षक अब्दुल रउफ को रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया गया।

ब्यूरो के महानिदेशक रवि प्रकाश मेहरड़ा ने बताया की शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि उसकी कंपनी को उदयपुर वन क्षेत्र में कई काम मिले और उसने 34,43,000 रुपये के बिल विभाग को दिए।

शिकायतकर्ता ने आरोप लगाया कि आरोपी क्षेत्रीय वन अधिकारी धीरेंद्र सिंह ने बिल को पास कराने की एवज में उससे 10.60 प्रतिशत राशि रिश्वत के रूप में वन अधिकारी (डीएफओ) मुकेश सेनी और अधिकारी (सीसीएफ) सेडूराम यादव के लिये तथा 12.40 प्रतिशत अपने, रेन्जर व अधीनस्थ स्टाफ के लिये कमीशन के रूप में मांगी।

अधिकारी ने बताया कि ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को आरोपी धीरेंद्र सिंह और वनरक्षक अब्दुल रउफ को 4.61 लाख रुपये की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

उन्होंने बताया कि दोनों आरोपियों से पूछताछ और कार्रवाई की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Delhi Metro Advisory: सुप्रीम कोर्ट मार्च के चलते राजीव चौक समेत 6 मेट्रो स्टेशनों के गेट बंद; सुबह 6 से शाम 4 बजे तक एंट्री-एग्जिट पर पाबंदी, इंटरचेंज रहेगा चालू

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट