देश की खबरें | राजस्थान : बारिश का दौर जारी, आने वाले दिनों में बारिश में कमी आने का पूर्वानुमान

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में बुधवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई हालांकि पूर्वी हिस्सों में शनिवार के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।

जयपुर, 14 अगस्त राजस्थान में बुधवार को कुछ स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश दर्ज की गई हालांकि पूर्वी हिस्सों में शनिवार के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।

जयपुर स्थित मौसम केन्द्र के अनुसार, बुधवार सुबह से शाम साढ़े पांच बजे तक फतेहपुर में 41.5 मिलीमीटर (मिमी), अलवर में 20.8 मिमी, सीकर में 11 मिमी, अंता में नौ मिमी, चित्तौड़गढ़ में आठ मिमी, चूरू में 7.4 मिमी, पिलानी में 6.1 मिमी, राजधानी जयपुर में 5.4 मिमी बारिश दर्ज की गई।

जयपुर में बुधवार शाम को तेज बारिश का दौर शुरू हुआ।

मौसम विभाग के मुताबिक, बजाज नगर, मालवीय नगर, महेश नगर समेत जयपुर के कई इलाकों में वाहन चलाने वाले को सड़कों पर भरे पानी के कारण यातायात जाम का सामना करना पड़ा। वहीं बगरू में सुबह तेज बारिश के कारण कई जगह जलभराव हो गया।

केन्द्र के अनुसार, बुधवार को सुबह साढ़े आठ बजे तक बीते 24 घंटों के दौरान पूर्वी हिस्से के अनेक स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश और कहीं कहीं पर भारी बारिश दर्ज की गई। इस दौरान सर्वाधिक नौ सेंटीमीटर बारिश अलवर के मंडावर और अजमेर के भिनाय में दर्ज की गई।

विभाग ने बताया कि दौसा के लालसोट में छह सेंटीमीटर, झुंझुनूं के उदयपुर वाटी में छह सेंटीमीटर, टोंक के निवाई में पांच सेंटीमीटर, जयपुर के पावटा, चित्तौड़गढ़ के भैंसरोडगढ़ , जैसलमेर के पोकरण, पाली के रायपुर, जोधपुर के शेरगढ़ में पांच पांच सेंटीमीटर और अन्य कई स्थानों पर चार सेंटीमीटर से एक सेंटीमीटर तक बारिश दर्ज की गई।

जयपुर मौसम केन्द्र के प्रभारी राधेश्याम शर्मा ने बताया कि उत्तर-पूर्वी राजस्थान के ऊपर परिसंचरण तंत्र अवस्थित है और उक्त तंत्र के प्रभाव से 14-15 अगस्त को भरतपुर, जयपुर, अजमेर व कोटा संभाग के कुछ भागों में भारी व कहीं अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।

उन्होंने बताया कि पूर्वी राजस्थान में 17 अगस्त के बाद बारिश की गतिविधियों में कमी आने की संभावना है।

शर्मा ने बताया कि पश्चिमी राजस्थान के बीकानेर व जोधपुर संभाग में आने वाले दिनों में कुछ भागों में तेज बारिश, आकाशीय बिजली के साथ मध्यम से कहीं-कहीं भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है।

उन्होंने बताया कि उदयपुर संभाग के कुछ भागों में आने वाले दिनों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

हॉर्मुज पर बढ़ते तनाव के बीच बड़ी कूटनीतिक पहल, नरेंद्र मोदी और इमैनुएल मैक्रों ने सुरक्षित समुद्री रास्तों पर बनाई साझा रणनीति

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में पंजाब किंग्स ने मुंबई इंडियंस को 7 विकेट से रौंदा, लगाया जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू