देश की खबरें | राजस्थान : भाजपा कोर कमेटी की बैठक में लोकसभा चुनावों की तैयारियों पर चर्चा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कोर कमेटी की बैठक बृहस्पतिवार को यहां हुई जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई।

जयपुर, 22 फरवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की कोर कमेटी की बैठक बृहस्पतिवार को यहां हुई जिसमें आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों पर चर्चा की गई।

पार्टी के प्रवक्ता ने बताया कि पार्टी के प्रदेश मुख्यालय में प्रदेशाध्यक्ष सीपी जोशी की अध्यक्षता में आयोजित इस बैठक में आगामी लोकसभा चुनावों का खाका तैयार किया गया।

प्रवक्ता ने बताया कि बैठक में लोकसभा चुनाव 2024 की तैयारियों पर मंथन के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में राज्य की सभी 25 सीटों पर कमल खिलाने की रणनीति पर बात की गई।

बैठक के बाद प्रदेशाध्यक्ष जोशी ने कहा कि बैठक में लोकसभा चुनावों की तैयारियों के लिए आगामी कार्यक्रमों की कार्ययोजना बनाकर उनके क्रियान्वयन पर चर्चा की गई। साथ ही गांव चलो अभियान, शक्ति वंदन अभियान और लाभार्थी संपर्क अभियान में सभी की सहभागिता कैसे हो इन सभी विषयों को लेकर चर्चा की गई।

उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा की 'क्लस्टर' बैठकें शुरू हो चुकी हैं, गृहमंत्री अमित शाह बीकानेर दौरे पर आए थे, उनके राजस्थान दौरे से कार्यकर्ताओं को मार्गदर्शन मिला और उनमें नई ऊर्जा का संचार हुआ है।

उन्होंने कहा कि आने वाले दिनों में भाजपा के अन्य राष्ट्रीय नेता हमारे बीच आएंगे और विभिन्न बैठकें आयोजित होंगी।

एक सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में दस साल में ऐतिहासिक कार्य हुए हैं, इन कार्यों से प्रभावित होकर बिना किसी शर्त के लोग आज अन्य दलों से आकर भाजपा में शामिल हो रहे हैं।

उन्होंने कहा, “हमारी ओर से किसी को कोई आश्वासन नहीं दिया गया है। भाजपा की रीति नीति और कार्यशैली से प्रभावित होकर निरंतर लोग भाजपा में आ रहे हैं, और भाजपा परिवार बढ़ रहा है।'

बैठक में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत, कानून मंत्री अर्जुनराम मेघवाल, केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री कैलाश चौधरी, प्रदेश सह-प्रभारी विजया राहटकर, उपमुख्यमंत्री दिया कुमारी व प्रेमचंद बैरवा व अन्य नेता मौजूद थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर