देश की खबरें | राजस्थान : सात विधानसभा सीट पर हुए उपचुनाव के लिए मतगणना की तैयारियां पूरी

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में विधानसभा की सात सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मतगणना शनिवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी।

जयपुर, 21 नवम्बर राजस्थान में विधानसभा की सात सीट पर हुए उपचुनाव की मतगणना की तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मतगणना शनिवार सुबह आठ बजे से शुरू होगी।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवीन महाजन ने बताया कि 23 नवम्बर को सात केंद्रों पर सुबह आठ बजे से मतगणना शुरू होगी और इसके लिए त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था की गई है।

उन्होंने बताया कि राज्य की झुंझुनू, रामगढ़, दौसा, देवली-उनियारा, खींवसर, सलूम्बर और चौरासी विधानसभा सीट पर उपचुनाव का परिणाम 23 नवम्बर को घोषित किया जाएगा।

महाजन ने बृहस्पतिवार को सभी सात जिलों के निर्वाचन अधिकारियों के साथ वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से मतगणना की तैयारियों की समीक्षा की।

उन्होंने इस बाबत निर्वाचन, प्रशासन और पुलिस अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए।

महाजन ने मतगणना के दौरान ईवीएम मशीनों को निर्धारित प्रोटोकाल और प्रक्रिया की पालना करने, त्रिस्तरीय सुरक्षा व्यवस्था और मतगणना के रुझानों तथा परिणामों की जानकारी समय-समय पर साझा करने के लिए मीडिया सेंटर का संचालन करने सहित व्यवस्थाएं दुरुस्त करने के निर्देश दिए।

महाजन ने बताया कि 23 नवम्बर को सुबह आठ बजे सबसे पहले पोस्टल बैलेट के माध्यम से डाले गए मतों की गणना शुरू होगी।

उन्होंने बताया कि ईवीएम मशीनों से मतों की गणना सुबह आढ़े आठ बजे से शुरू की जाएगी।

महाजन ने बताया कि सभी सात विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों के लिए कुल 141 दौर में ईवीएम मशीनों से मतों की मतगणना होगी।

उन्होंने बताया कि मतदाताओं की संख्या के आधार पर 18 से 22 दौर में मतों की गिनती होगी।

महाजन ने बताया कि सभी मतगणना स्थलों पर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं और यहां त्रि-स्तरीय सुरक्षा व्यवस्था होगी।

जिला निर्वाचन अधिकारियों एवं पुलिस अधीक्षकों को मतगणना केंद्रों पर सुरक्षा मापदंडों का सख्ती से पालन करने के निर्देश दिए गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI vs CSK, IPL 2026 33rd Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स ने मुंबई इंडियंस को 103 रनों से रौंदा, अकील होसेन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Shubman Gill IPL Stats Against RCB: आईपीएल इतिहास में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं शुभमन गिल का प्रदर्शन, आंकड़ों पर एक नजर

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

Virat Kohli IPL Stats Against GT: आईपीएल इतिहास में गुजरात टाइटंस के खिलाफ कुछ ऐसा रहा हैं विराट कोहली का प्रदर्शन, ‘रन मशीन’ के आंकड़ों पर एक नजर