देश की खबरें | राजस्थान : राजधानी जयपुर सहित राज्य के कई शहरों में हुई मानसून पूर्व बारिश

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित अनेक शहर बीते चौबीस घंटों में मानसून पूर्व बारिश में भीगे हैं। राजधानी जयपुर में भी शनिवार को मानसून पूर्व की पहली बारिश हुई।

जयपुर, 18 जून राजस्थान की राजधानी जयपुर सहित अनेक शहर बीते चौबीस घंटों में मानसून पूर्व बारिश में भीगे हैं। राजधानी जयपुर में भी शनिवार को मानसून पूर्व की पहली बारिश हुई।

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के अनेक इलाकों में बारिश का यह दौर अभी जारी रहने की उम्मीद है।

राजधानी जयपुर के अनेक हिस्सों में शनिवार दोपहर और शाम को बारिश हुई।

मौसम केंद्र के अनुसार राज्य में मानसून पूर्व बारिश का दौर जारी है। पिछले 24 घंटों में राज्य के कुछ भागों में हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश दर्ज की गई है। सवाई माधोपुर, अलवर व भरतपुर जिलों में कहीं-कहीं भारी बारिश दर्ज की गई है।

मौसम केंद्र के मुताबिक इस दौरान सर्वाधिक बारिश सवाई माधोपुर के खंडार में 89 मिमी दर्ज की गई।

इसी तरह अलवर के कोटकासिम में 80 मिमी भरतपुर में 71 मिमी, धौलपुर के सपाऊ में 64 मिमी, सवाई माधोपुर के चौथ का बरवाड़ा में 63 मिमी, हनुमानगढ़ के रावतसर में 47 मिमी बारिश हुई।

इस दौरान गंगानगर, हनुमानगढ़ व बीकानेर शहरों में भी बारिश दर्ज की गई।

मौसम केंद्र के अनुसार बीकानेर, जयपुर, भरतपुर व कोटा संभाग के जिलों में आगामी तीन-चार दिनों तक मानसून पूर्व गतिविधियां जारी रहने की प्रबल संभावना है। इस दौरान गर्जन के साथ कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश होने के आसार है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Live Toss And Scorecard: कोलंबो में ऑस्ट्रेलिया के कप्तान ट्रेविस हेड ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Palghar Helicopter Emergency Landing: महाराष्ट्र में बड़ा हादसा टला, तकनीकी खराबी के बाद पालघर के स्कूल ग्राउंड में हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग; VIDEO

Bharat Bandh on February 12: भारत बंद का स्कूल, बैंक और परिवहन पर क्या होगा असर? घर से निकलने से पहले पढ़ लें यह जरूरी रिपोर्ट

Australia vs Ireland, T20 World Cup 2026 14th Match Prediction: हाईवोल्टेज मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया को हराकर टूर्नामेंट में पहली जीत दर्ज करना चाहेगी आयरलैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

\