देश की खबरें | राजस्थान प्रदेश भाजपा प्रदेश अध्यक्ष जोशी ने 'इंडिया' को बेमेल गठबंधन करार दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सी पी जोशी ने मंगलवार को कहा कि (विपक्षी) 'इंडिया' गठबंधन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रोकने के लिए बनाया गया बेमेल गठबंधन है।

जयपुर, 27 फरवरी भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की राजस्थान इकाई के अध्यक्ष सी पी जोशी ने मंगलवार को कहा कि (विपक्षी) 'इंडिया' गठबंधन प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रोकने के लिए बनाया गया बेमेल गठबंधन है।

भाजपा कार्यालय में संवाददाताओं के 'इंडिया' गठबंधन में फिर से फूट सामने आने के सवाल पर जोशी ने कहा, "यह एक बेमेल गठबंधन है… मजबूरी का गठबंधन है… अवसरों का गठबंधन है… प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को रोकने का गठबंधन है। इससे कुछ नहीं होने वाला है।"

अयोध्या में राम मंदिर निर्माण, कश्मीर में अनुच्छेद 370 हटने जैसे घटनाक्रम का जिक्र करते हुए जोशी ने यह दावा भी किया कि जनता ने एक बार फिर केंद्र में मोदी सरकार बनाने का मन बना लिया है। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने अब फिर मन बना लिया है, ‘अबकी बार फिर मोदी सरकार।’

इससे पहले उन्होंने भाजपा प्रदेश कार्यालय में 'विकसित भारत एम्बेसडर अभियान नमो ऐप' पर एक कार्यशाला को संबोधित करते हुए कहा कि नमो ऐप डाउनलोड करने के लिए जिलों से लेकर मंडल और शक्ति केन्द्रों तक संरचना बनाने का काम करना होगा।

उन्होंने कहा कि सभी मोर्चों के पदाधिकारियों, सांसदों, विधायकों, प्रदेश पदाधिकारियों, जिला पदाधिकारियों एवं अन्य कार्यकर्ताओं के लिए नमो ऐप डाउनलोड कराने का व्यक्तिगत और सामूहिक लक्ष्य निर्धारित किया गया है।

उन्होंने कहा कि नमो ऐप पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में इन दस वर्षों में हुए गरीब कल्याण के सभी ऐतिहासिक कार्यों और उनसे जुड़ी अन्य गतिविधियां देखने को मिलेंगी।

जोशी ने कहा कि आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से जुड़ी समस्त जानकारियां जानने को विश्वभर के लोग उत्सुक रहते हैं।

कुंज पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड