देश की खबरें | राजस्थान पुलिस ने जासूसी के आरोप में नौसेना भवन दिल्ली से क्लर्क को गिरफ्तार किया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस महानिरीक्षक (सीआईडी-सुरक्षा) विष्णु कांत गुप्ता ने बताया कि यूडीसी विशाल यादव को बुधवार 25 जून को शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 के तहत गिरफ्तार किया गया। वह पुनसिका रेवाड़ी (हरियाणा) का रहने वाला है।

पुलिस महानिरीक्षक (सीआईडी-सुरक्षा) विष्णु कांत गुप्ता ने बताया कि यूडीसी विशाल यादव को बुधवार 25 जून को शासकीय गुप्त बात अधिनियम 1923 के तहत गिरफ्तार किया गया। वह पुनसिका रेवाड़ी (हरियाणा) का रहने वाला है।

गुप्ता ने बताया कि पाकिस्तानी गुप्तचर एजेंसियों द्वारा की जाने वाली जासूसी गतिविधियों पर राजस्थान पुलिस की ‘सीआईडी-इंटेलिजेंस’ लगातार निगरानी रख रही थी।

उन्होंने कहा, ‘‘यह जानकारी सामने आई कि नौसेना भवन दिल्ली में ‘डायरेक्टरेट ऑफ डॉकयार्ड’ में कार्यरत विशाल यादव सोशल मीडिया के माध्यम से पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी की एक महिला हैंडलर के निरंतर संपर्क में था। यह महिला जिसका छद्म नाम प्रिया शर्मा बताया जा रहा है, विशाल को पैसों का लालच देकर नौसेना भवन से सामरिक महत्व की गोपनीय सूचनाएं निकालने के लिए उकसा रही थी।’’

गुप्ता ने कहा, ‘‘प्राथमिक पूछताछ में सामने आया है कि विशाल यादव ऑनलाइन गेम खेलने का आदी था और अपनी आर्थिक जरूरतों को पूरा करने के लिए उसने पाकिस्तान की महिला हैंडलर को संवेदनशील सूचनाएं उपलब्ध करानी शुरू की। वह अपने क्रिप्टोकरेंसी ट्रेडिंग खाते में ‘यूएसडीटी’ और सीधे अपने बैंक खातों में धनराशि प्राप्त कर रहा था।’’

उन्होंने बताया, ‘‘संदिग्ध के मोबाइल से मिली चैट और दस्तावेजों से पता चला है कि विशाल ने ‘ऑपरेशन सिंदूर’ अभियान के दौरान भी नौसेना और अन्य रक्षा संबंधी गोपनीय सूचनाएं पाकिस्तानी महिला को उपलब्ध कराई थीं।’’

उन्होंने बताया कि विभिन्न खुफिया एजेंसियों द्वारा जयपुर के केंद्रीय पूछताछ केंद्र पर विशाल से संयुक्त रूप से पूछताछ की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Pitch Report: दूसरे वनडे में भारत महिला के बल्लेबाज दिखाएंगे दम या ऑस्ट्रेलिया महिला के गेंदबाज करेंगे कमाल? यहां जानें पिच रिपोर्ट

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\