देश की खबरें | राजस्थान : वन भूमि पर अवैध कारोबारी गतिविधियों को लेकर अधिकारियों को नोटिस

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने यहां एक रोपवे स्टेशन पर वन भूमि पर कथित तौर पर अवैध व्यावसायिक गतिविधियों का स्वतः संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को नोटिस जारी किया है।

जयपुर, 29 जुलाई राष्ट्रीय हरित अधिकरण (एनजीटी) ने यहां एक रोपवे स्टेशन पर वन भूमि पर कथित तौर पर अवैध व्यावसायिक गतिविधियों का स्वतः संज्ञान लेते हुए अधिकारियों को नोटिस जारी किया है।

एनजीटी ने राजस्थान राज्य प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड, जयपुर के जिलाधिकारी, पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्रालय (एमओईएफसीसी) क्षेत्रीय कार्यालय (लखनऊ) और राजस्थान के प्रधान मुख्य वन संरक्षक को नोटिस जारी किए।

एक खबर के आधार पर अधिकरण ने स्वत: संज्ञान लिया है। इसमें दावा किया गया था कि अन्नपूर्णा मंदिर और वैष्णो देवी मंदिर को रोपवे परियोजना के माध्यम से जोड़ने के लिए स्वीकृत 0.8735 हेक्टेयर से अतिरिक्त वन भूमि पर मछली स्पा, बॉडी मसाज पार्लर, ज़िप साइकिल राइड और भोजनालयों आदि जैसी अनाधिकृत गतिविधियां चल रही हैं।

आदेश के अनुसार, सहायक वन संरक्षक द्वारा किए गए क्षेत्रीय निरीक्षण में खुले में खाना पकाने, हैलोजन लाइट के उपयोग, प्लास्टिक कचरा डालने और अस्वीकृत निर्माण को भी चिन्हित किया गया।

नयी दिल्ली स्थित न्यायाधिकरण की मुख्य पीठ ने कहा कि ये गतिविधियां वन (संरक्षण) अधिनियम 1980, पर्यावरण (संरक्षण) अधिनियम 1986 और राजस्थान वन अधिनियम 1953 के तहत उल्लंघनकारी हो सकती हैं।

यह मामला अधिकरण की भोपाल स्थित केंद्रीय क्षेत्रीय पीठ को स्थानांतरित किया गया है। इसमें अगली सुनवाई 16 सितंबर को होगी। सभी पक्षों से हलफनामे के आधार पर जवाब मांगे गए हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

T20 World Cup 2026 Semi Final Schedule: वेस्टइंडीज को हराकर सेमीफाइनल में भारत, 5 मार्च को वानखेड़े में इंग्लैंड से भिड़ंत; यहां देखें पूरा शेड्यूल

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से हराकर सेमीफाइनल में बनाई जगह, संजू सैमसन ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें IND बनाम WI मैच का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 3rd ODI Match Video Highlights: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया ने टीम इंडिया को 185 रनों से रौंदा, सीरीज में 3-0 से किया क्लीन स्वीप; यहां देखें AUS W बनाम IND W मैच का वीडियो हाइलाइट्स

India vs West Indies, 52nd Match Scorecard: कोलकाता में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, रोवमैन पॉवेल और जेसन होल्डर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\