देश की खबरें | राजस्‍थान: कांग्रेस के नवनियुक्त सह प्रभारी पहुंचे जयपुर, कार्यकर्ताओं से मिलेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस महासचिव व नवनियुक्त प्रदेश सह प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौड़ तथा अमृता धवन बृहस्पतिवार को जयपुर पहुंचे जहां उनका कार्यकर्ताओं से मिलने का कार्यक्रम है।

जयपुर, 27 अप्रैल कांग्रेस महासचिव व नवनियुक्त प्रदेश सह प्रभारी वीरेंद्र सिंह राठौड़ तथा अमृता धवन बृहस्पतिवार को जयपुर पहुंचे जहां उनका कार्यकर्ताओं से मिलने का कार्यक्रम है।

उल्‍लेखनीय है क‍ि अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी ने हाल ही में तीन सचिवों अमृता धवन, वीरेंद्र सिंह राठौड़ व काजी मुहम्मद निजामुद्दीन को राजस्‍थान में पार्टी प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा के साथ संबद्ध किया है।

राठौड़ ने हवाई अड्डे पर संवाददाताओं से कहा क‍ि आने वाले दिनों में सुनिश्चित क‍िया जाएगा क‍ि राजस्‍थान कांग्रेस में अनुभव और ऊर्जा का संगम हो।

राठौड ने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत एवं कांग्रेस नेता सचिन पायलट के बीच 'खींचतान' संबंधी सवाल के जवाब में कहा, 'बड़ी चुनौती सामने है.. बड़ा चैलेंज यह है कि राजस्थान में हमें पुन: अपनी सरकार बनानी है जहां तक सचिन पायलट और मुख्यमंत्री अशोक गहलोत है.. दोनों के दोनों हमारे बहुत ही बलशाली नेता है।'

उन्होंने कहा, 'मैं विश्वास दिलाता हूं कि हम दोनों साथियों को.. एक हमारे नेता के पास बड़ा अनुभव है और दूसरे नेता के पास युवा नौजवान ऊर्जा है, तो अनुभव और ऊर्जा का संगम राजस्थान की कांग्रेस के अंदर हो इस बात को सुनिश्चित करने का काम आने वाले दिनों में करेंगे।'

वहीं दूसरी सह प्रभारी अमृता धवन ने कहा कि यह (आगामी व‍िधानसभा) चुनाव पूरी पार्टी के लिये महत्वपूर्ण है और निश्चित तौर पर जो कांग्रेस सरकार की योजनाएं हैं वे जनता को पसंद है और जनता जिसे जिताना चाहे तो फिर कोई उसको हरा नहीं सकता और मैं मानती हूं कि कांग्रेस की सरकार राजस्थान में रिपीट होगी और पूरा राजस्थान इसका जश्न मनायेगा।'

राजस्‍थान कांग्रेस में 'कलह' के सवाल पर उन्‍होंने कहा,'बिल्कुल कलह नहीं है.. व‍िचारों में भिन्‍नता की अनुमति तो लोकतंत्र देता है, लेकिन मैं मानती हूं कि एक साथ मिलकर ही काम होगा और एक साथ मिलकर ही चुनाव लड़ा जायेगा।'

पार्टी प्रवक्‍ता के अनुसार दोनों सह प्रभारियों का यहां पार्टी कार्यकर्ताओं व पदाधिकारियों से मिलने का कार्यक्रम है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज