देश की खबरें | राजस्थान : कोटा में नीट अभ्यर्थी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के कोटा में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-स्नातक की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय एक छात्र ने अपने किराये के मकान में कथित तौर पर पंखे से से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

कोटा, 27 जून राजस्थान के कोटा में राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट)-स्नातक की तैयारी कर रहे 17 वर्षीय एक छात्र ने अपने किराये के मकान में कथित तौर पर पंखे से से लटककर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बृहस्पतिवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक जनवरी से अब तक कोटा में कोचिंग संस्थान के किसी छात्र द्वारा संदिग्ध रूप से आत्महत्या करने का यह 12वां मामला है। वर्ष 2023 में कोटा में 26 छात्रों ने आत्महत्या की थी।

दादाबाड़ी के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक (एएसआई) शंभू दयाल ने बताया कि बिहार निवासी 12वीं कक्षा का छात्र ऋषित कुमार अग्रवाल यहां एक कोचिंग संस्थान में नीट (राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा) की तैयारी कर रहा था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऋषित छोटा चौराहा दादाबाड़ी इलाके में एक इमारत में किराये के कमरे में रहता था, जहां कोचिंग संस्थान के कुछ अन्य छात्र भी रहते थे।

उन्होंने बताया कि बृहस्पतिवार को अपराह्न करीब एक बजे अन्य छात्रों ने जब ऋषित के कमरे का दरवाजा खटखटाया तो उसने दरवाजा नहीं खोला। इसके बाद पुलिस को इस बारे में सूचना दी गयी।

उन्होंने बताया कि जब पुलिस की एक टीम ने दरवाजा तोड़ा तो उन्होंने ऋषित को अपने कमरे के अंदर छत के पंखे से लटका हुआ पाया। उन्होंने बताया कि कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है और शव सड़ी-गली अवस्था में था।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि ऐसा संदेह है कि ऋषित ने बुधवार को किसी समय आत्महत्या कर ली।

दादाबाड़ी के क्षेत्राधिकारी नरेश कुमार मीणा ने बताया कि ऋषित पिछले दो साल से कोटा में नीट परीक्षा की तैयारी कर रहा था और इसके लिए कोचिंग भी ले रहा था। मीणा ने कहा कि घटना के बारे में उसके माता-पिता को सूचित कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए एमबीएस अस्पताल भेज दिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी