देश की खबरें | राजस्थान: जयपुर में चाकू से हमला कर युवक की हत्या

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के जयपुर के पालड़ी मीणा इलाके में रविवार देर रात 22 वर्षीय एक युवक की पुरानी रंजिश के कारण चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जयपुर, 21 जुलाई राजस्थान के जयपुर के पालड़ी मीणा इलाके में रविवार देर रात 22 वर्षीय एक युवक की पुरानी रंजिश के कारण चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि आरोपी अनस ने चाकू से वार कर विपिन को घायल कर दिया।

पुलिस के मुताबिक, विपिन को अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह घटना विपिन के घर के पास हुई।

पुलिस ने बताया कि अनस और विपिन के बीच पुरानी रंजिश थी।

पुलिस के मुताबिक, रविवार देर रात अनस व उसके दोस्तों ने विपिन को उसके घर के पास पकड़ लिया, जिसके बाद दोनों के बीच बहस हुई और इसी दौरान आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया।

मृतक के परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने सोमवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जयपुर-आगरा राजमार्ग जाम कर दिया।

जामडोली के थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि राजमार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया है।

उन्होंने बताया कि कुछ संदिग्धों को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है और मुख्य आरोपी की तलाश जारी है।

अधिकारी ने बताया कि परिवार के सदस्यों की सहमति न मिलने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका।

उन्होंने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

वहीं कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस घटना को लेकर राज्य में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया।

उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, “राजस्थान में कानून नाम की कोई चीज नहीं बची और कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें न तो पुलिस का डर है, और न ही सरकार का।”

डोटासरा ने आरोप लगाया, “ भाजपा सरकार की लचर व्यवस्था में बदमाश बेखौफ और बेलगाम होकर अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि यह घटना सिर्फ बढ़ते अपराध को नहीं बल्कि भाजपा सरकार के कमजोर शासन और नाकामी को दर्शाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी