देश की खबरें | राजस्थान : किरोड़ी लाल मीणा ने प्रश्न पत्र लीक मामलों की जांच में तेजी लाने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान मंत्रिमंडल से हाल ही में इस्तीफा देने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और विधायक किरोड़ी लाल मीणा ने बुधवार को राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) से प्रश्न पत्र लीक मामलों की जांच में तेजी लाने की मांग की।

जयपुर, 24 जुलाई राजस्थान मंत्रिमंडल से हाल ही में इस्तीफा देने वाले भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता और विधायक किरोड़ी लाल मीणा ने बुधवार को राजस्थान पुलिस के विशेष अभियान समूह (एसओजी) से प्रश्न पत्र लीक मामलों की जांच में तेजी लाने की मांग की।

उन्होंने यह भी दावा किया कि वरिष्ठ शिक्षक भर्ती के प्रश्न पत्र लीक मामले में गिरफ्तार भूपेन्द्र सारण ने उन्हें पत्र लिखकर एसओजी के एक निरीक्षक द्वारा 64 लाख रुपये की रंगदारी वसूलने की जानकारी दी है।

मीणा ने अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (एसओजी) वीके सिंह को एक पत्र सौंपकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मीणा ने सिंह को एक और पत्र दिया और आरएएस परीक्षा-2021 प्रश्न पत्र लीक मामले में व आरएएस-2018 भर्ती के लिए साक्षात्कार में कथित अनियमितताओं में राजस्थान लोक सेवा आयोग के पूर्व कार्यकारी अध्यक्ष व पूर्व सदस्य शिव सिंह राठौड़ की भूमिका की जांच की भी मांग की।

उन्होंने पत्र में आरोप लगाया कि कांग्रेस नेताओं की मिलीभगत से अनियमितताएं की गईं।

राज्य में लोकसभा चुनाव में कुछ सीट पर भाजपा के निराशाजनक प्रदर्शन के बाद किरोड़ी लाल मीणा ने राजस्थान सरकार में मंत्री पद से इस्तीफा दे दिया था हालांकि, उनका इस्तीफा अभी तक स्वीकार नहीं किया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा लखनऊ सुपर जायंट्स बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

LSG vs KKR, IPL 2026 38th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 38वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर जीत की राह पर लौटना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

CSK vs GT, IPL 2026 37th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबला. इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी