देश की खबरें | राजस्थान: 96.61 करोड़ रुपये की लागत से होगा जल महल का विकास

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के जयपुर में आमेर-नाहरगढ़ और जल महल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

जयपुर, चार दिसंबर राजस्थान के जयपुर में आमेर-नाहरगढ़ और जल महल में पर्यटन को बढ़ावा देने के लिए केंद्र सरकार ने विकास परियोजनाओं को मंजूरी दी है। एक आधिकारिक बयान में यह जानकारी दी गयी।

बयान के अनुसार, परियोजनाओं के तहत आमेर-नाहरगढ़ और आसपास के क्षेत्र का 49.31 करोड़ रुपये की लागत से तथा जल महल का 96.61 करोड़ रुपये की लागत से विकास किया जाएगा।

बयान में बताया गया कि केंद्र सरकार ने कुल मिलाकर 23 राज्यों में पर्यटक स्थलों के विकास के लिए 3295 करोड़ रुपये की कुल लागत वाली 40 परियोजनाओं को मंजूरी दी है।

राजस्थान से जुड़ी परियोजना के तहत जयपुर में आमेर-नाहरगढ़ व आसपास के क्षेत्र का विकास किया जाएगा।

परियोजना के तहत आमेर, नाहरगढ़ और ‘गैटोर की छतरी’ को जोड़ने वाले ऐतिहासिक किलेबंदी पैदल यात्रा मार्ग का विकास शामिल है, जिसमें किले की टूटी हुई दीवारों की मरम्मत और जीर्णोद्धार, मावठा झील का पुनरुद्धार और परियों के बाग का भूनिर्माण आदि शामिल हैं।

विज्ञप्ति के मुताबिक, इस परियोजना से 4000 रोजगार सृजित होने की उम्मीद है।

वहीं 250 करोड़ रुपये लागत की तीन योजनाबद्ध परियोजनाएं भी अपेक्षित हैं। बयान के अनुसार, जयपुर में जल महल की विकास परियोजना का उद्देश्य मौजूदा पर्यटन शैली के अनुरूप इसका सुदृढ़ीकरण और विकास करना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Akshaya Tritiya Gold Auction: अक्षय तृतीया के मौके पर सिद्धिविनायक मंदिर में सोने की नीलामी, भक्तों को बप्पा के आभूषण खरीदने का मौका

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Live Streaming: आज सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच खेला जाएगा हाईवोल्टेज मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें