देश की खबरें | राजस्थान: कृषि मंत्री से मिला इजराइली प्रतिनिधि मंडल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन और इजराइली प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को यहां कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा से मुलाकात की और राजस्थान में कृषि एवं उद्यानिकी में तकनीकी सहयोग के बारे में चर्चा की।

जयपुर, सात फरवरी इजरायल के राजदूत नाओर गिलोन और इजराइली प्रतिनिधि मंडल ने बुधवार को यहां कृषि मंत्री डॉ. किरोड़ी लाल मीणा से मुलाकात की और राजस्थान में कृषि एवं उद्यानिकी में तकनीकी सहयोग के बारे में चर्चा की।

सरकारी बयान के अनुसार बैठक में राज्य में अंगूर व खजूर की खेती की संभावना सहित अनेक विषयों में सहयोग को लेकर बातचीत हुई।

कृषि मंत्री ने सवाई माधोपुर में पैदा होने वाले अमरूद के प्रसंस्करण के लिए सहयोग की संभावना पर काम करने हेतु कहा। इजरायल के राजदूत द्वारा इस पर आश्वस्त किया गया कि वे इस संबंध में शीघ्र ही अवगत करायेंगे।

बैठक के दौरान प्रमुख शासन सचिव ने इजराइल के तकनीकी सहयोग से बस्सी एवं जयपुर में अनार तथा जैसलमेर में स्थापित खजूर उत्कृष्टता केंद्रों की प्रगति से अवगत करवाया।

उन्होंने बताया कि इन केंद्रों पर इजराइल के तकनीकी विशेषज्ञों की देख-रेख में लगभग 2500 हेक्टेयर क्षेत्र में उन्नत कृषि तकनीक के माध्यम से अनार, संतरा एवं खजूर की खेती की गई है और लगभग 15 हजार कृषकों को प्रशिक्षित किया गया है तथा सात लाख 70 हजार कृषकों को पौध रोपण सामग्री उपलब्ध करवाई गई है।

इजराइल के राजदूत ने कृषि मंत्री को तकनीकी दल एवं किसानों के साथ इजराइल आने का निमंत्रण दिया ताकि वे वहां फल, फूल, सब्जी तथा अन्य बागवानी फसलों पर इजराइल द्वारा किए गए काम को देख सकें।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज