जरुरी जानकारी | निवेश के लिए सबसे अनुकूल राज्य है राजस्थान: राठौड़

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on Information at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने मंगलवार को कहा कि राजस्थान निवेश के लिए सबसे अनुकूल राज्य है और सरकार निवेशकों को सभी सुविधाएं देने के लिए संकल्पबद्ध है।

जयपुर, 12 नवंबर राजस्थान के सूचना प्रौद्योगिकी मंत्री राज्यवर्धन राठौड़ ने मंगलवार को कहा कि राजस्थान निवेश के लिए सबसे अनुकूल राज्य है और सरकार निवेशकों को सभी सुविधाएं देने के लिए संकल्पबद्ध है।

वे ‘राइजिंग राजस्थान- वैश्विक निवेश सम्मेलन’ के संदर्भ में ‘आईटी और स्टार्टअप प्री-समिट’ को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा कि राज्य सरकार अपने पहले ही साल में ‘राइजिंग राजस्थान- वैश्विक निवेश सम्मेलन’ कर रही है। ‘राज्य सरकार का संकल्प है कि कंपनियों के साथ सिर्फ समझौते (एमओयू) नहीं किए जाएंगे बल्कि उन्हें धरातल पर उतारकर राज्य का विकास सुनिश्चित किया जाएगा।’

आधिकारिक बयान के अनुसार, सूचना प्रौद्योगिकी और संचार विभाग, विज्ञान और प्रौद्योगिकी विभाग और भारतीय उद्योग परिसंघ के तत्वावधान में आयोजित हुए इस ‘प्री-समिट’ में प्रौद्योगिकी एवं नवाचार के क्षेत्र में 43 कंपनियों के साथ 6052 करोड़ के निवेश करार (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए गए।

इसके साथ ही ‘डिजिटल राजस्थान यात्रा’ को झंडी दिखाकर रवाना किया गया।

राठौड़ ने कहा कि सूचना प्रौद्योगिकी (आईटी) से कोई भी क्षेत्र अछूता नहीं है और इसमें निवेश की असीम संभावनाएं हैं। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में पिछले 10 साल में भारत की छवि काफी बेहतर हुई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी