देश की खबरें | राजस्थान प्रभारी रंधावा ने कांग्रेस में बाकी संगठनात्मक नियुक्तियां जल्द होने का संकेत दिया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शुक्रवार को संकेत दिया कि पार्टी के राज्य संगठन में बाकी नियुक्तियां जल्द ही कर दी जाएंगी।

जयपुर, 30 दिसंबर कांग्रेस के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने शुक्रवार को संकेत दिया कि पार्टी के राज्य संगठन में बाकी नियुक्तियां जल्द ही कर दी जाएंगी।

रंधावा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि स्थानीय नेताओं के साथ संगठन के बारे में उन्होंने चर्चा की है और फिलहाल उनका जोर पार्टी संगठन बनाने पर है।

उन्होंने कहा, 'अभी तो मैंने संगठन के बारे में बात की है...पहले जिला, ब्लॉक व प्रदेश कांग्रेस कमेटी का संगठन बनेगा।' उन्होंने कहा कि इस बारे में जल्द ही सूची आएगी..आप एक दो दिन में ही सूची देख लीजिएगा।

इसके साथ ही रंधावा ने कहा कि वह आगामी विधानसभा चुनाव की टिकट को लेकर किसी से बात नहीं कर रहे हैं न ही अभी कोई टिकट दी जानी है।

राज्य में कांग्रेस संगठन में जिला एवं प्रखंड स्तर पर बड़े पैमाने पर नियुक्तियां की जानी हैं।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट के बीच कथित तनातनी के सवाल पर रंधावा ने कहा, ' विवाद को हम खत्म करेंगे, यह मेरा काम है।' उन्होंने कहा कि वह किसी फाइव स्टार में नहीं बैठे हैं, वह लोगों के बीच बैठे हैं।

उल्लेखनीय है कि पार्टी का प्रदेश प्रभारी नियुक्त किए जाने के बाद रंधावा पिछले दो दिन से यहां पार्टी के मंत्रियों, विधायकों व विधानसभा का चुनाव लड़ चुके लोगों से चर्चा कर रहे हैं।

इसी क्रम में रंधावा ने शुक्रवार को यहां विधानसभा अध्यक्ष डॉ सीपी जोशी से मुलाकात की।

जोशी ने ट्वीट किया, 'आज जयपुर निवास पर अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के राजस्थान प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा जी से मुलाकात की व विभिन्न विषयों पर विस्तृत चर्चा की।'

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\