देश की खबरें | राजस्थान को कांग्रेस पार्टी का एटीएम बना दिया : शाह

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए शुक्रवार को कहा कि सत्तारूढ़ दल ने पूरे राजस्थान को पार्टी का एटीएम बना कर रखा है।

जयपुर, 17 नवंबर केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए शुक्रवार को कहा कि सत्तारूढ़ दल ने पूरे राजस्थान को पार्टी का एटीएम बना कर रखा है।

शाह अजमेर जिले के विजयनगर में चुनावी सभा को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘एटीएम में कार्ड डालो तो पैसा निकलता है… इन्होंने पूरे राजस्थान को कांग्रेस पार्टी का एटीएम बना कर रखा है। कांग्रेस पार्टी को जब भी पैसा चाहिए उनके नेता दिल्ली से आकर कार्ड डालते है और पैसा निकाल कर ले जाते है।'’

उन्होंने कहा कि अपराध, तुष्टिकरण और महिलाओं और दलितों के अत्याचार में भी यह राजस्थान पहले नंबर पर रहा है।

उन्होंने कहा आज राजस्थान भ्रष्टाचार में नंबर वन है। राजस्थान महिला दुष्कर्म में, साइबर क्राइम, बिजली दर में, महंगाई के इंडेक्स में, पेट्रोल डीजल के दाम में, पेपर लीक में, और मंडी के टेक्स में भी नंबर वन है।

उन्होंने कहा,'अशोक गहलोत की सरकार ने राजस्थान के लोगों का जीना हराम करके रखा है।' उन्होंने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में वापस आती है तो पीएफआई जैसे संगठनों को खुली छूट मिल जाएगी।

भाजपा नेता ने कहा,'कांग्रेस पार्टी ने तुष्टिकरण की इंतेहा कर दी है.. इतने सालों से कांग्रेस पार्टी राम मंदिर के मुद्दे को लटका रही थी.. अटका रही थी.. भटका रही थी.. मोदी जी आये .. मोदी जी ने राम जन्म भूमि के मुद्दे को समाप्त किया वहां भूमि पूजन करके मंदिर की नींव रखने का काम किया।'

राजस्थान में विधानसभा चुनाव के लिए मतदान 25 नवंबर को होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 4th T20I Match Scorecard: हैदराबाद में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया के सामने रखा 248 रनों का विशाल लक्ष्य, शाई होप ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Score Update: हैदराबाद में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का चौथा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? हैदराबाद में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच चौथे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs West Indies, 4th T20I Match Live Toss And Scorecard: हैदराबाद में टीम इंडिया के कप्तान श्रेयस अय्यर ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड