देश की खबरें | राजस्थान सरकार फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को कर मुक्त करे: भाजपा नेता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित भाजपा नेताओं और कांग्रेस विधायक भंवरलाल द्वारा ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को कर मुक्त करने की मांग के साथ यह मांग तेज हो गई है।

जयपुर, 14 मार्च राजस्थान की पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे सहित भाजपा नेताओं और कांग्रेस विधायक भंवरलाल द्वारा ‘द कश्मीर फाइल्स’ फिल्म को कर मुक्त करने की मांग के साथ यह मांग तेज हो गई है।

राजे ने सोमवार को राजस्थान सरकार से विवेक अग्निहोत्री के निर्देशन में बनी फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को कर मुक्त (टैक्स फ्री) करने की मांग की। यह फिल्म जम्मू-कश्मीर से जुड़ी घटनाओं पर आधारित है।

राजे ने ट्वीट किया कि जम्मू-कश्मीर के गत हालात और सत्य घटनाओं पर आधारित फिल्म ‘द कश्मीर फाइल्स’ को हरियाणा, मध्यप्रदेश, गुजरात सहित कई राज्यों में कर मुक्त कर दिया गया है।

उन्होंने कहा, ‘‘राज्य सरकार से मेरा अनुरोध है कि इस फिल्म को राजस्थान में भी कर मुक्त किया जाये।’’

प्रतिपक्ष के उपनेता राजेन्द्र राठौड ने भी इस फिल्म को करमुक्त करने की मांग करते हुए कहा कि सरकार को इसे कर मुक्त करना चाहिए ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग इसे देख सकें।

सत्तारूढ दल के विधायक भंवर लाल शर्मा ने भी कहा कि फिल्म को कर मुक्त करने से लोगो को फिल्म देखने के लिये प्रोत्साहन मिलेगा।

उन्होंने कहा, ‘‘यह मेरी मांग है कि राजस्थान सरकार फिल्म को कर मुक्त करे। यह लोगो को फिल्म देखने के लिये प्रोत्साहित करेगा।’’

उन्होंने कहा, ‘‘कश्मीरी पंडितों पर लंबे समय से अत्याचार हो रहा है। देश के ब्राह्मण दुखी हैं।’’

शर्मा उन विधायकों में शामिल थे जिन्होंने मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नेतृत्व के खिलाफ जुलाई 2020 में बगावत कर तत्कालीन उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट का समर्थन किया था।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Zimbabwe, T20 World Cup 2026 48th Match Scorecard: चेन्नई में टीम इंडिया ने जिम्बाब्वे के सामने रखा 257 रनों का टारगेट, अभिषेक शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Prediction: अहम मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया महिला को हराकर सीरीज बराबर करना चाहेगी भारत महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

Australia Women vs India Women, 2nd ODI Weather Update: होबार्ट में ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Australia Women vs India Women, 2nd ODI 2026 Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा ऑस्ट्रेलिया महिला बनाम भारत महिला के बीच दूसरा वनडे? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\