देश की खबरें | महिला सशक्तीकरण के लिए कृत संकल्पित है राजस्थान सरकार : मुख्यमंत्री शर्मा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र व राज्य सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए निरंतर काम कर रही है।

जयपुर, चार जुलाई राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र व राज्य सरकार महिला सशक्तीकरण के लिए निरंतर काम कर रही है।

उन्होंने कहा कि महिलाओं के सर्वांगीण विकास के लिए प्रदेश सरकार कृत संकल्पित है।

मुख्यमंत्री ने यहां राज्य महिला सदन, सांगानेर में सामूहिक विवाह सम्मेलन को संबोधित करते हुए यह बात कही। शर्मा ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन जरुरतमंदों का सहारा बन रहे हैं, ऐसे आयोजन समाज को सकारात्मक दिशा प्रदान करते हैं।

उन्होंने कहा कि यह सम्मेलन राज्य सरकार की सामाजिक समावेशन और महिला सशक्तीकरण के प्रति अटूट प्रतिबद्धता का प्रतीक है। यह आयोजन सामाजिक और आर्थिक रूप से वंचित बेटियों के लिए एक नया सवेरा है। इससे उन्हें सम्मान, स्नेह और आत्मनिर्भरता की राह मिली है।

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘पिछले सामूहिक विवाह कार्यक्रम के बाद 1,900 से अधिक युवकों ने यहां की बेटियों से विवाह के लिए आवेदन किया था। इनमें से 11 योग्य युवकों का चयन किया गया, जो आज हमारी लाडलियों के जीवनसाथी बने हैं। यह चयन प्रक्रिया पारदर्शी रही, इसमें बेटियों के सम्मान और उनकी पसंद को सर्वोच्च प्राथमिकता दी गई।’’

आधिकारिक बयान के अनुसार शर्मा ने कहा कि सरकार का दृढ़ संकल्प है कि राज्य की हर बेटी, हर महिला न केवल आत्मनिर्भर बने, बल्कि समाज में अपनी विशिष्ट पहचान बनाए। प्रदेश सरकार ने उनके कल्याण और सशक्तीकरण के लिए अनेक योजनाएं शुरू की हैं, जिनका सीधा लाभ लाखों बालिकाओं और महिलाओं तक पहुंच रहा है।

मुख्यमंत्री ने 11 लाडलियों और उनके जीवनसाथियों को सुखी-वैवाहिक जीवन के लिए आशीर्वाद भी दिया। उन्होंने मुख्यमंत्री कन्यादान योजना के तहत 21-21 हजार रुपये की सहायता राशि के चैक भेंट किए।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं तीसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा तीसरा टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में एक-दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला का प्रदर्शन, यहां देखें दोनों टीमों के आंकड़े

West Indies Women vs Australia Women, 3rd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

\