देश की खबरें | राजस्थान सरकार ने पथ परिवहन निगम पर 'रेस्मा' लगाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान सरकार ने रोडवेज कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल से पहले बुधवार रात को राज्य पथ परिवहन निगम (आरएसआरटीसी) पर राजस्थान आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (रेस्मा) लगा दिया। इसके तहत तीन महीने की अवधि के लिये आरएसआरटीसी की सेवाओं को सबसे आवश्यक सेवाओं के रूप में घोषित किया गया है।

जयपुर, 20 अक्टूबर राजस्थान सरकार ने रोडवेज कर्मचारियों की प्रस्तावित हड़ताल से पहले बुधवार रात को राज्य पथ परिवहन निगम (आरएसआरटीसी) पर राजस्थान आवश्यक सेवा रखरखाव अधिनियम (रेस्मा) लगा दिया। इसके तहत तीन महीने की अवधि के लिये आरएसआरटीसी की सेवाओं को सबसे आवश्यक सेवाओं के रूप में घोषित किया गया है।

रोडवेज कर्मचारियों ने सातवें वेतन आयोग की सिफारिशों को लागू करने, नयी भर्तियां, दीपावली पर अनुग्रह राशि सहित विभिन्न मांगों को लेकर 27 अक्टूबर को हड़ताल पर जाने की घोषणा की थी।

गृह विभाग ने राजस्थान आवश्यक सेवा अनुरक्षण अधिनियम के तहत शक्तियों का प्रयोग करते हुए आरएसआरटीसी की सेवाओं को सबसे आवश्यक घोषित करने के आदेश जारी किये है। इसके तहत प्रस्तावित हड़ताल को भी प्रतिबंधित कर दिया है।

हड़ताल का आह्वान उस दिन किया गया था जब राजस्थान प्रशासनिक सेवा भर्ती परीक्षा (प्रारंभिक) 2021 आयोजित की जायेगी और राज्य सरकार ने परीक्षा में शामिल होने वाले उम्मीदवारों को मुफ्त यात्रा की घोषणा की है। इसके साथ ही सरकार ने 23 और 24 अक्टूबर को होने वाली पटवारी परीक्षा के उम्मीदवारों को भी निशुल्क यात्रा की घोषणा की है।

इससे पूर्व दिन में रोडवेज कर्मचारियों ने राज्यभर में रोडवेज कार्यालयों पर प्रदर्शन किया।

जयपुर में संयुक्त मोर्चा के संयोजक एम एल यादव ने कहा कि रोडवेज कर्मचारियों की मांगों को पूरा नहीं किया गया है, इसलिये 27 अक्टूबर को एक दिवसीय हड़ताल का निर्णय लिया गया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 26वें मुकाबले में जीत की लय बरकरार रखना चाहेगी रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, दिल्ली कैपिटल्स करना चाहेगी वापसी, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Score Update: किंग्समीड में दक्षिण अफ्रीका महिला बनाम भारत महिला के बीच खेला जा रहा है पहला टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RSAW vs INDW, 1st T20I Match Live Toss And Scorecard: किंग्समीड स्टेडियम में दक्षिण अफ्रीका महिला के कप्तान लॉरा वोल्वार्ड्ट ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड