देश की खबरें | राजस्‍थान : बच्‍ची का शव गांव के पास एक बाड़े में मिला

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के पंडेर थाना क्षेत्र में आठ साल की एक बच्ची का शव गांव के पास एक बाड़े (पशुओं को रखने का स्थान) से मिला है। पुलिस के अनुसार, एक किशोर के खिलाफ बच्‍ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

जयपुर, 16 मई राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के पंडेर थाना क्षेत्र में आठ साल की एक बच्ची का शव गांव के पास एक बाड़े (पशुओं को रखने का स्थान) से मिला है। पुलिस के अनुसार, एक किशोर के खिलाफ बच्‍ची के साथ दुष्कर्म का प्रयास और हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

थानाधिकारी ओम प्रकाश नायक ने बताया कि सिंहाना गांव में सोमवार को आठ साल की बच्‍ची का शव गांव के बाहर एक बाड़े से मिला है।

उन्होंने बताया कि बच्‍ची की मां से मिली तहरीर के अनुसार, पड़ोस में रहने वाला साढे सत्रह वर्षीय युवक बच्ची को बहला फुसला कर अपने साथ ले गया और उसके साथ दुष्कर्म का प्रयास किया और विरोध करने पर उसकी गला दबाकर हत्या कर दी।

उन्होंने बताया कि मंगलवार को पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया।

उन्होंने बताया कि तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज