देश की खबरें | राजस्थान में कोरोना वायरस से संक्रमण के 96 नये मामले आए

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 96 नये मामले आने से राज्य में कोविड-19 की चपेट में अबतक आए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 3,17,587 हो गई है।

जयपुर, एक फरवरी राजस्थान में सोमवार को कोरोना वायरस से संक्रमण के 96 नये मामले आने से राज्य में कोविड-19 की चपेट में अबतक आए मरीजों की कुल संख्या बढ़कर 3,17,587 हो गई है।

अधिकारियों ने बताया कि सोमवार शाम छह बजे तक के बीते 24 घंटों में राज्य में कोरोना वायरस के संक्रमण से किसी भी व्यक्ति की मौत नहीं हुई। हालांकि, राज्य में अब तक कोरोना वायरस के संक्रमण से 2,766 लोगों की जान गई है।

उन्होंने बताया कि गत 24 घंटे में संक्रमण के 96 नये मामले सामने आने से राज्य में इस घातक वायरस से संक्रमितों की कुल संख्या 3,17,587 हो गयी है जिनमें से 1948 रोगी उपचाराधीन हैं।

अधिकारियों ने बताया कि नये मामलों में जयपुर के 30, कोटा के नौ, चित्तौड़गढ़ के आठ, जोधपुर के सात संक्रमित शामिल हैं।

उन्होंने बताया कि इस दौरान राज्य में 309 लोग कोरोना वायरस के संक्रमण से ठीक हुए, इससे राज्य में अब तक कुल 3,12,873 लोग संक्रमण मुक्त हो चुके हैं।

अधिकारियों ने बताया कि राज्य के 33 जिलों में से 16 जिलों में कोविड-19 का एक भी नया मामला नहीं आया।

उन्होंने बताया कि राज्य में इस घातक वायरस के संक्रमण से अब तक 2766 लोगों की मौत हो चुकी हैं इनमें जयपुर में 514, जोधपुर में 302, अजमेर में 222, कोटा में 169, बीकानेर में 167, भरतपुर में 120, उदयपुर में 116, पाली में 109 और सीकर में 101 संक्रमितों की मौत शामिल है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Japan T20 Live Telecast: भारत-जापान ऐतिहासिक टी-20 मैच का स्टार स्पोर्ट्स और फैनकोड पर होगा सीधा प्रसारण, जानें कब और कहां देखें मुकाबला लाइव

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Score Update: विंडहोक में नामीबिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है ऐतिहासिक पहला वनडे मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Palghar: नालासोपारा के जिला परिषद स्कूल में मिड-डे मील बनाते समय फटा प्रेशर कुकर; 2 छात्र और महिला रसोइया झुलसे, एक गंभीर छात्र मुंबई रेफर

Namibia vs South Africa, 1st ODI Match Live Toss And Scorecard: विंडहोक में नामीबिया के कप्तान गेरहार्ड इरास्मस ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड