देश की खबरें | राजस्थान : गहलोत ने विधायक व छात्र नेता को रिहा करने की मांग की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. पुलिस ने युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक अभिमन्यु पूनिया तथा छात्र नेता निर्मल चौधरी को शनिवार सुबह कथित तौर पर हिरासत में ले लिया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई नेताओं ने इसकी आलोचना करते हुए दोनों को रिहा करने की मांग की है।

जयपुर, 21 जून पुलिस ने युवा कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक अभिमन्यु पूनिया तथा छात्र नेता निर्मल चौधरी को शनिवार सुबह कथित तौर पर हिरासत में ले लिया। पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सहित कई नेताओं ने इसकी आलोचना करते हुए दोनों को रिहा करने की मांग की है।

मिली जानकारी के अनुसार पुलिस पूनिया व चौधरी को राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर से अपने साथ लेकर गई। हालांकि पुलिस अधिकारी इस बारे में कुछ भी कहने से बच रहे हैं। चौधरी राजस्थान विश्वविद्यालय छात्र संघ के निवर्तमान अध्यक्ष हैं।

पूनिया व चौधरी ने सोशल मीडिया पर अलग अलग पोस्ट में कहा है कि उन्हें पुलिस ने हिरासत में लिया है। पूनिया ने 'एक्स' पर लिखा, “राजस्थान विश्वविद्यालय परिसर से मुझे और भाई निर्मल चौधरी को गिरफ्तार कर पुलिस ने कायरता का परिचय दिया है। क्या अब भाजपा के इस क्रूर शासन में आम आदमी की आवाज उठाना अपराध हो गया है, हम इस कायरतापूर्ण हरकत से अन्याय के खिलाफ लड़ना बंद नहीं करेंगे।”

गहलोत ने दोनों नेताओं को रिहा करने की मांग करते हुए 'एक्स' पर लिखा, “यूथ कांग्रेस के प्रदेशाध्यक्ष एवं विधायक अभिमन्यु पूनिया व निर्मल चौधरी को परीक्षा देते समय हिरासत में लेना अन्यायपूर्ण व लोकतंत्र का उल्लंघन है।”

उन्होंने लिखा, “जनप्रतिनिधियों को जनहित में आवाज उठाने का अधिकार है। राज्य सरकार अविलंब इन्हें रिहा करे।”

कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली व पूर्व उपमुख्यमंत्री सचिन पायलट ने भी सोशल मीडिया मंचों पर इस मुद्दे को उठाते हुए पुलिस कार्रवाई की आलोचना की है और इन्हें रिहा करने की मांग की है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match T20I Live Streaming In India: वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच आज खेला जाएगा पहला टी20, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे उठाएं लाइव मैच का लुफ्त

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

\