देश की खबरें | राजस्थान : अमेरिकी कोयले में मिलावट कर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश, एक गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान पुलिस ने अमेरिका से आयातित कोयले में मिलावट कर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

जयपुर, 19 जुलाई राजस्थान पुलिस ने अमेरिका से आयातित कोयले में मिलावट कर धोखाधड़ी करने वाले गिरोह का पर्दाफाश कर एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने शनिवार को यह जानकारी दी।

अतिरिक्त पुलिस महानिदेशक (अपराध) दिनेश एम एन ने बताया कि यह गिरोह अमेरिका से आयातित उच्च गुणवत्ता वाले कोयले में मिलावट कर रहा था। इस मिलावट से सीमेंट और स्टील फैक्ट्रियों को करोड़ों रुपये का चूना लगाया जा रहा था।

उन्होंने बताया कि पुलिस की अपराध अन्वेषण शाखा (सीआईडी) की टीम को पिछले कुछ समय से अमेरिकी कोयले की चोरी की सूचनाएं मिल रही थीं। मुखबिरों से जानकारी मिली की गुजरात के कुछ कोयला माफियाओं ने पिंडवाड़ा-आबूरोड राष्ट्रीय राजमार्ग-27 पर भुजेला पर एक बंद फैक्ट्री किराए पर ले रखी थी। ये शातिर अपराधी ट्रक चालकों को मोटी रकम का लालच देकर उनके ट्रकों से पांच से 10 टन शुद्ध विदेशी कोयला निकलवा लेते थे और उसकी जगह उतनी ही मात्रा में नकली कोयला पाउडर 'डस्ट' मिला देते थे। ट्रकों से चुराए गए कीमती कोयले को गिरोह द्वारा छोटी औद्योगिक इकाइयों को बेचकर लाखों रुपये की अवैध कमाई की जा रही थी।

पुलिस की विशेष टीम ने शुक्रवार को संदिग्ध फैक्ट्री परिसर पर छापा मारा। मौके से पुलिस ने दो ट्रक, एक लोडर, एक डोजर मशीन जब्त की और इरफान (32) को गिरफ्तार किया गया।

पुलिस के अनुसार पूछताछ में आरोपी इरफान ने बताया कि वे ट्रक चालकों से पांच-सात हजार रुपये प्रति टन के हिसाब से कोयला खरीदते थे और ट्रक में नकली डस्ट कोयला मिलाकर आगे भेज देते थे। इस तरह वे प्रतिदिन लगभग 15-20 टन कोयले की चोरी कर रहे थे, जिससे उन्हें रोजाना लगभग एक से 1.50 लाख रुपये की कमाई होती थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Ladki Behan Yojna e-KYC Deadline: लाड़की बहन योजन के लिए ई-केवाईसी सुधार की प्रकिया जल्द करें पूरी, 31 मार्च हैं लास्ट डेट

RBI New Rules for Digital Payments: आरबीआई के नए नियम, 1 अप्रैल 2026 से डिजिटल पेमेंट के लिए टू-फैक्टर ऑथेंटिकेशन होगा अनिवार्य, चेक डिटेल्स

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen 5th T20 Match Pitch Report And Weather Update: लाहौर में क्वेटा ग्लैडिएटर्स और हैदराबाद किंग्समेन मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

Quetta Gladiators vs Hyderabad Kingsmen, PSL 2026 5th T20 Match Preview: आज क्वेटा ग्लैडिएटर्स बनाम हैदराबाद किंग्समेन के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानें हेड टू हेड, पिच रिपोर्ट और प्लेइंग इलेवन समेत सारे डिटेल्स