Rajasthan Road Accidents: सड़क हादसे में तीन महिलाओं सहित चार की मौत

राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में बृहस्पतिवार को एक सड़क हादसे में तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए.

Road Accident (Photo Credit: ANI)

जयपुर, 14 मार्च : राजस्थान के हनुमानगढ़ जिले में बृहस्पतिवार को एक सड़क हादसे में तीन महिलाओं सहित चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. पुलिस ने बताया कि यह हादसा एक ट्रक और कार के बीच टक्कर के कारण हुआ. हादसा आज सुबह रावतसर कस्बे के पास हुआ. कार में सवार लोग रावतसर के खेत्रपाल मंदिर में पूजा करने जा रहे थे.

रावतसर के थाना प्रभारी वेदपाल ने कहा, "प्रथम दृष्टया लगता है कि ओवरटेक करते समय कार चालक को झपकी आ गई. चार लोगों की मौत हो गई और दो अन्य घायल हो गए. सभी खेत्रपाल मंदिर में पूजा करने जा रहे थे." यह भी पढ़ें : तमिलनाडु के राज्यपाल आर.एन रवि राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली के लिये रवाना हुए

उन्होंने बताया कि मृतकों की पहचान चूरू जिले की रहने वाली विमला (55), उनकी बेटी रचना (23), मंजू (40) और मंसाराम प्रजापत के रूप में हुई है. उन्होंने बताया कि हादसे के बाद ट्रक चालक फरार हो गया.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटंस को 6 रनों से दी शिकस्त, रवि बिश्नोई ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने गुजरात टाइटं के सामने रखा 211 रनों का टारगेट, ध्रुव जुरेल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs RR, IPL 2026 9th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड