देश की खबरें | राजस्थान: रिश्वतखोरी के मामले में अधिशासी अभियंता और उसकी पत्नी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार को झुंझुनू में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) के एक अधिशासी अभियंता और उसकी पत्नी को 60 हजार रुपये की रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया।

जयपुर, 18 मई भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) की टीम ने बुधवार को झुंझुनू में जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग (पीएचईडी) के एक अधिशासी अभियंता और उसकी पत्नी को 60 हजार रुपये की रिश्वतखोरी के मामले में गिरफ्तार किया।

ब्यूरो के यहां जारी बयान के अनुसार परिवादी द्वारा शिकायत दी गई कि उसके द्वारा करवाये गये विभिन्न कार्यों के 5.54 लाख रुपये के बकाया बिलों के भुगतान की एवज में रिश्वत मांगी जा रही है। शिकायत के मुताबिक आरोपी अधिशासी अभियंता रामसिंह, (जनस्वास्थ्य अभियांत्रिकी-खंड खेतड़ी) 70 हजार रुपये की रिश्वत मांगकर परेशान कर रहा था।

ब्यूरो की टीम ने शिकायत का सत्यापन कर बुधवार को आरोपी रामसिंह को उसके निवास पर परिवादी से 60 हजार रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया।

बयान के अनुसार एसीबी टीम के पहुंचने पर आरोपी के कहने पर उसकी पत्नी इन्द्रा ने कथित रिश्वत राशि को चारपाई के नीचे फेंक दिया। लेकिन टीम ने वहां से रिश्वत राशि बरामद कर ली।

बयान के अनुसार इस प्रकरण में इन्द्रा को भी गिरफ्तार किया गया है। आरोपी के ठिकानों की तलाशी ली जा रही है।

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Recods: 127 रन की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक और रिकॉर्ड्स की बारिश, अफगानिस्तान का हुआ पूरी तरह सफाया

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Scorecard: तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 127 रनों से शिकस्त, सीरीज में किया 3-0 से क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड