देश की खबरें | राजस्थान : वैन से 70 लाख रुपये का मादक पदार्थ, राइफल, कारतूस बरामद

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी थाना क्षेत्र से पुलिस ने रविवार को एक वाहन से 738 किलोग्राम डोडा पोस्त, एक राइफल और कारतूस बरामद किये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जयपुर, 23 मार्च राजस्थान के बाड़मेर जिले के गुड़ामालानी थाना क्षेत्र से पुलिस ने रविवार को एक वाहन से 738 किलोग्राम डोडा पोस्त, एक राइफल और कारतूस बरामद किये। पुलिस ने यह जानकारी दी।

बाड़मेर के पुलिस अधीक्षक नरेन्द्र सिंह मीणा ने बताया कि पुलिस की एक विशेष टीम ने रविवार को लूणवा जागीर ग्राम पंचायत के भोलानगर गांव के खेत में बने कमरे में एक वाहन से 70 लाख रुपये की कीमत का 738 किलोग्राम डोडा पोस्त, 12 बोर की एक राइफल और सात कारतूस जप्त किए हैं।

पुलिस अधीक्षक ने बताया कि वाहन के बाहर भारत सरकार लिखा हुआ था एवं अंदर एक सुरक्षाकर्मी की वर्दी व डमी सीसीटीवी लगे हुए हैं।

उन्होंने बताया कि इस सिलसिले में आरोपी नरेश कुमार पुरोहित ने गांव से करीब दो किलोमीटर आबादी क्षेत्र से दूर खेत में एक कमरा बनाया हुआ है। जिसमें आरोपी रमेश कुमार बिश्नोई और सुनिल बिश्नोई के अलावा सुरेन्‍द्र बिश्नोई वाहन को छिपा कर रात के समय मादक पदार्थों की आपूर्ति किया करते थे।

पुलिस अधिकारी ने बताया कि इस संबंध में थाना गुड़ामालानी थाने में स्वापक औषधि एवं मन प्रभावी पदार्थ अधिनियम (एनडीपीएस) व शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गयी है व फरार आरोपियों की तलाश की जा रही है।

उन्होंने बताया कि बरामद डोडा पोस्त की अनुमानित कीमत करीब 70 लाख रुपये आंकी गई है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs MI, IPL 2026 30th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम मुंबई इंडियंस के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

PBKS vs LSG, IPL 2026 29th Match Scorecard: चंडीगढ़ मुकाबले में पंजाब किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को 54 रनों दी पटखनी, लगाया जीत का पंजा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Will MS Dhoni Play in MI vs CSK IPL 2026 Match: मुंबई इंडियंस बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के मुकाबले से पहले बड़ी खबर, क्या आईपीएल 2026 में वापसी करेंगे एमएस धोनी? फिटनेस को लेकर आया अपडेट

Manipur Tension: मणिपुर में फिर बढ़ा तनाव, उखरुल में पूर्व सैनिक समेत दो की हत्या से हालात बिगड़े; संदिग्ध उग्रवादियों पर FIR दर्ज