देश की खबरें | राजस्थान : सिलेंडर विस्फोट में मरने वालों की संख्या 28 हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के जोधपुर जिले में विवाह समारोह में हुए गैस सिलेंडर विस्फोट मामले में मरने वालों की संख्या बढ़कर बृहस्पतिवार को 28 हो गई। हादसे में झुलसी एक महिला की आज यहां मौत हो गई।

जोधपुर, 15 दिसंबर राजस्थान के जोधपुर जिले में विवाह समारोह में हुए गैस सिलेंडर विस्फोट मामले में मरने वालों की संख्या बढ़कर बृहस्पतिवार को 28 हो गई। हादसे में झुलसी एक महिला की आज यहां मौत हो गई।

गौरतलब है कि आठ दिसंबर की रात को शेरगढ़ उपमंडल में हुए सिलेंडर विस्फोट के इस हादसे से आग लग गई थी जिसमें 50 से ज्यादा लोग झुलस गए थे। बुधवार को उनमें से चार लोगों की मौत हुई थी।

इसबीच, बृहस्पतिवार की सुबह मृतकों के परिजनों ने शव लेने से इंकार कर दिया और अधिक मुआवजा राशि तथा सरकारी नौकरी की मांग को लेकर एमजी अस्पताल के बाहर प्रदर्शन किया।

शेरगढ़ से कांग्रेस विधायक मीना कंवर और भोपालगढ़ से आरएलपी विधायक पुखराज गर्ग ने भी प्रदर्शन में हिस्सा लिया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने हादसे में मरने वालों के परिजनों को दो-दो लाख रुपये, घायलों को एक-एक लाख रुपये और चिरंजीवी योजना के तहत पांच लाख रुपये की घोषणा की है।

हालांकि प्रदर्शनकारी घायलों के लिए 25 लाख रुपये और मृतकों के परिजनों के लिए 50 लाख रुपये तथा सरकारी नौकरी की मांग कर रहे हैं।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Pitch Report And Weather Update: वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: आज न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच आज खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Live Score Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला के बीच खेला जा रहा हैं दूसरा टी20 मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

\