देश की खबरें | राजस्थान : उदयपुर की झील में मिला युवक-युवती का शव

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के उदयपुर जिले की एक झील में शुक्रवार को युवक-युवती का शव तैरता हुआ म‍िला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि युवती की पहचान धुवी (19) और युवक की पहचान अभिषेक (20) के रूप में हुई है।

जयपुर, 13 सितंबर राजस्थान के उदयपुर जिले की एक झील में शुक्रवार को युवक-युवती का शव तैरता हुआ म‍िला। पुलिस ने यह जानकारी दी। पुलिस ने बताया कि युवती की पहचान धुवी (19) और युवक की पहचान अभिषेक (20) के रूप में हुई है।

उन्होंने बताया कि दोनों एक-दूसरे को पहले से जानते थे।

नाई थाने के प्रभारी नरपत सिंह चारण ने बताया कि इस संबंध में युवती के परिजनों ने युवक अभिषेक पर उनकी बेटी को मारकर झील में फेंकने का मुकदमा दर्ज कराया है।

वहीं युवक के परिजनों की ओर से आत्महत्या का मुकदमा दर्ज करवाया गया है। भूपालपुरा थानाधिकारी मुकेश सोनी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात को युवती के घर नहीं पहुंचने पर उसके परिजनों की ओर से गुमशुदगी की शिकायत दर्ज कराई गई थी।

उन्होंने बताया कि तीन पुलिसकर्मियों ने रात को मोबाइल की लोकेशन के आधार पर युवती की तलाश की लेकिन नहीं मिलने पर शुक्रवार सुबह युवती का शव बड़ी झील में पाया गया।

पुलिस ने बताया कि युवती का पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया जबकि युवक का पोस्टमार्टम जारी है।

पुलिस के मुताबिक, मामले की जांच जारी है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा सनराइजर्स हैदराबाद बनाम चेन्नई सुपरकिंग्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

SRH vs CSK, IPL 2026 27th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 27वें मुकाबले में जीत की राह पर लौटना चाहेंगी सनराइजर्स हैदराबाद और चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

RCB vs DC, IPL 2026 26th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी