देश की खबरें | राजस्थान: अवैध खनन गतिविधियों पर काबू पाने के लिए नियंत्रण कक्ष बनाया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के खान एवं भूविज्ञान विभाग ने अवैध खनन गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए एक नियंत्रण कक्ष बनाया है जो चौबीस घंटे काम करेगा। इसके साथ ही ऐसी गतिविधियों की जानकारी देने के लिए व्हॉट्सऐप नंबर भी जारी किया है।

जयपुर, 20 जनवरी राजस्थान के खान एवं भूविज्ञान विभाग ने अवैध खनन गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए एक नियंत्रण कक्ष बनाया है जो चौबीस घंटे काम करेगा। इसके साथ ही ऐसी गतिविधियों की जानकारी देने के लिए व्हॉट्सऐप नंबर भी जारी किया है।

एक सरकारी प्रवक्ता ने बताया कि अवैध खनन गतिविधियों पर लगाम लगाने के लिए विभाग द्वारा अब लोगों की भी मदद ली जाएगी। इसके तहत विभाग ने मुख्यालय स्तर पर सप्ताह के सातों दिन 24 घंटे संचालित होने वाला नियंत्रण कक्ष स्थापित किया है।

उन्होंने बताया कि राज्य सरकार द्वारा नियंत्रण कक्ष का व्हॉट्सऐप नंबर भी जारी किया गया है, जिस पर राज्य के किसी भी क्षेत्र में होने वाली अवैध खनन, अवैध खनिज परिवहन और अवैध खनिज भंडारण से संबंधित जानकारी या शिकायत कोई भी नागरिक कर सकता है।

खनन सचिव आनंदी ने शनिवार को विभाग के अधिकारियों के साथ डिजिटल माध्यम से बैठक की। आधिकारिक बयान के अनुसार इसमें उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि सरकार का लक्ष्य अवैध खनन गतिविधियों को पूरी तरह लगाम लगाना है और इसके लिए अधिकारियों को अवैध गतिविधियों के मूल स्रोत पर प्रहार करना होगा।

बैठक में बताया गया कि नियंत्रण कक्ष ने शनिवार से तत्काल प्रभाव से काम करना शुरू कर दिया और यहां मिलने वाली सूचनाओं पर अविलंब कार्रवाई के निर्देश दिए गए हैं।

इसके अनुसार मुख्य सचिव सुधांश पंत अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ अभियान की नियमित रूप से समीक्षा करने के साथ ही आवश्यक निर्देश दे रहे हैं।

राज्य में अवैध खनन गतिविधियों के खिलाफ खान एवं भूविज्ञान, राजस्व, परिवहन, पुलिस और वन विभाग द्वारा 15 से 31 जनवरी तक संयुक्त अभियान को अंजाम दिय जा रहा है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Pakistan vs Bangladesh Asian Games 2026 1st Semi Final Match Dream11 Prediction: एशियन गेम्स के पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान और बांग्लादेश के बीच होगी कांटे की टक्कर, इन खिलाड़ियों को चुनकर बनाएं मजबूत फैंटेसी 11 टीम

Pakistan vs Bangladesh T20I Stats: टी20 इंटरनेशनल क्रिकेट में पाकिस्तान या बांग्लादेश, किस टीम का पलड़ा है भारी? यहां देखें दोनों टीमों के हेड टू हेड आंकड़े

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Winner Prediction: पहले सेमीफाइनल में पाकिस्तान की युवा टीम मारेगी बाजी या लिटन दास की बांग्लादेश करेगी फाइनल में एंट्री? मैच से पहले जानें कौनसी टीम का पलड़ा भारी

Pakistan vs Bangladesh, Asian Games 2026 1st Semi Final Match Korogi Sports Park Pitch Report: कोरोगी स्पोर्ट्स पार्क में बल्लेबाजों का चलेगा बल्ला या स्पिनर्स बरपाएंगे कहर? रोमांचक सेमीफाइनल से पहले जानें पिच रिपोर्ट