देश की खबरें | राजस्थान में तापमान में वृद्धि का दौर जारी, अधिकतर हिस्सों में पारा 44 डिग्री सेल्सियस के करीब

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में पिछले दो तीन दिनों से वृद्धि दर्ज की जा रही है। राज्य के वनस्थली में बुधवार को सबसे अधिक 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि बीकानेर-फलोदी में पारा 45.2 डिग्री रहा।

जयपुर, 27 अप्रैल राजस्थान के अधिकांश हिस्सों में अधिकतम तापमान में पिछले दो तीन दिनों से वृद्धि दर्ज की जा रही है। राज्य के वनस्थली में बुधवार को सबसे अधिक 45.4 डिग्री सेल्सियस तापमान दर्ज किया गया जबकि बीकानेर-फलोदी में पारा 45.2 डिग्री रहा।

जयपुर मौसम केन्द्र के निदेशक राधेश्याम शर्मा ने बताया कि राज्य के अधिकतर स्थानों पर अधिकतम तापमान 44 डिग्री सेल्सियस के आसपास दर्ज किया गया और राजस्थान में गर्मी के इस सत्र में तीसरे ‘लू’ का दौर बुधवार से शुरू हो गया है।

उन्होंने बताया कि आगामी एक सप्ताह में तापमान में फिलहाल और हल्की बढोतरी हो सकती है। राज्य में लू का यह दौर आगामी चार पांच दिनों तक जारी रहेगा। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर, जयपुर संभाग, भरतपुर संभाग में कहीं कहीं भीषण गर्मी की स्थिति बनने की प्रबल आशंका है।

उन्होंने बताया कि संभागों के जिलों में कहीं-कहीं तापमान 44-45 डिग्री सेल्सियस तक जा सकता है।

उन्होंने बताया कि आगामी 29-30 अप्रैल को राज्य में एक और पश्चिमी विक्षोभ का प्रभाव भी देखने को मिलेगा, इस दौरान दोपहर के बाद जोधपुर, अजमेर, बीकानेर संभाग के जिलों में कहीं-कहीं गरज चमक के साथ अधंड चलने की संभावना है और इस दौरान 30-40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं।

शर्मा ने बताया कि अगले एक सप्ताह के दौरान राज्य में लू का प्रकोप जारी रहेगा जबकि राज्य के पश्चिमी और पूर्वी हिस्सों के कुछ भागों में तेज सतही हवाएं चल सकती हैं।

मौसम विभाग के बाडमेर में अधिकतम तापमान 45.1 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया जबकि श्रीगंगानगर में 44.7 डिग्री, पिलानी में 44.2 डिग्री, चूरू में 44 डिग्री, कोटा-जोधपुर 43.6-43-6 डिग्री, अजमेर-भीलवाड़ा-जैसलमेर में 43-43 डिग्री सेल्सियस और अन्य प्रमुख स्थानों में 42.4 डिग्री सेल्सियस से लेकर 41.6 डिग्री सेल्सियस के बीच अधिकतम तापमान दर्ज किया गया।

मौसम विभाग के मुताबिक राज्य के अधिकांश हिस्सों में मंगलवार की रात तापमान 20.5 डिग्री सेल्सियस से लेकर 30.9 डिग्री सेल्सियस के बीच दर्ज किया गया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\