देश की खबरें | राजस्‍थान में बारिश का दौर जारी, दक्षिणी हिस्सों में विशेष सक्रिय रहेगा मानसून

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्‍थान में मानसूनी बारिश का दौर जारी है जहां बीते 24 घंटे में कई जगह भारी तो अधिकांश इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई है।

जयपुर, 25 जुलाई राजस्‍थान में मानसूनी बारिश का दौर जारी है जहां बीते 24 घंटे में कई जगह भारी तो अधिकांश इलाकों में मेघगर्जन के साथ हल्की से मध्यम बारिश हुई है।

मौसम विभाग के अनुसार सोमवार सुबह तक बीते चौबीस घंटों के दौरान राज्य में सबसे अधिक नौ सेंटीमीटर बारिश अजमेर में दर्ज की गई।

इसके अलावा टोंक के अलीगढ़ में सात सेंटीमीटर, भीलवाड़ा के आसींद में छह सेंटीमीटर, प्रतापगढ़ में पांच सेंटीमीटर, करौली के सपोटरा व जयपुर के बस्‍सी में चार-चार सेंटीमीटर बारिश हुई। इस दौरान राज्‍य के बांसवाड़ा, सवाई माधोपुर, राजसमंद, झालावाड़, सिरोही, डूंगरपुर, गंगानगर, बीकानेर, नागौर व जालौर जिलों में अनेक जगह हल्‍की से मध्‍यम दर्जे की बारिश हुई।

राजधानी जयपुर में हल्‍की-फुल्‍की फुहारों के साथ सोमवार सुबह भी बादल छाये रहे।

मौसम केंद्र, जयपुर के अनुसार मानसून ‘ट्रफ लाइन’ (कम दबाव वाले क्षेत्र को जोड़ने वाली रेखा) अभी राज्य के दक्षिणी भागों से होकर गुजर रही है। जिससे आगामी दो दिन तक राज्य के दक्षिणी भागों में मानसून विशेष सक्रिय रहेगा। इस दौरान जोधपुर, कोटा, अजमेर व उदयपुर संभाग के जिलों में अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम बारिश व कहीं-कहीं भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है। जबकि भरतपुर, जयपुर व बीकानेर संभाग के जिलों में कुछ स्थानों पर हल्के से मध्यम दर्जे की बारिश का दौर जारी रहेगा।

पृथ्‍वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू