Rajasthan Rain Update: भारी बारिश की चेतावनी के बीच राजस्‍थान में कई क्षेत्रों में बारिश का दौर जारी

राजस्‍थान के अनेक हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी के बीच राज्‍य में बारिश का दौर जारी है. बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 180 मिलीमीटर बारिश बांसवाड़ा के भूंगड़ा में दर्ज की गई.

बारिश (Photo Credits: PTI)

जयपुर, 16 अगस्‍त : राजस्‍थान के अनेक हिस्सों में भारी बारिश की चेतावनी के बीच राज्‍य में बारिश का दौर जारी है. बीते 24 घंटे में सबसे अधिक 180 मिलीमीटर बारिश बांसवाड़ा के भूंगड़ा में दर्ज की गई. मौसम विभाग के अनुसार मंगलवार सुबह साढ़े आठ बजे तक के 24 घंटे के दौरान बांसवाड़ा के भूंगड़ा में 18 सेंटीमीटर, झालावाड़ के डग में 17 सेंटीमीटर, माउंट आबू में 12 सेंटीमीटर व प्रतापगढ़ के पीपलखूंट में 10 सेंटीमीटर बारिश दर्ज की गई.

इसके अलावा भी बूंदी, उदयपुर, चित्तौड़गढ़, टोंक व कोटा ज‍िले में अनेक जगह चार से लेकर 10 सेंटीमीटर तक बारिश हुई. इस दौरान राज्‍य के लगभग सभी जिलों में कहीं कहीं हल्‍की से मध्यम दर्जे की बारिश हुई. राजधानी जयपुर में कई द‍िनों से बादल छाये हैं व बूंदाबांदी का दौर जारी है. मंगलवार को भी शहर व आसपास के इलाकों में बादल छाये रहे. यह भी पढ़ें : Maharashtra: महाराष्ट्र के पालघर में व्यक्ति ने की पत्नी की हत्या, गिरफ्तार

मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार उत्तरी बंगाल की खाड़ी में बने कम दबाव के क्षेत्र के चलते राज्‍य में बारिश हो रही है. इसके असर से 16 व 17 अगस्त को राज्‍य में कहीं-कहीं भारी से अति भारी बारिश होने की प्रबल संभावना है.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स को हराकर कोलकाता नाइट राइडर्स ने दर्ज की पहली जीत, रिंकू सिंह ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 156 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Score Update: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम राजस्थान रॉयल्स के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

KKR vs RR, IPL 2026 28th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स के कप्तान रियान पराग ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड