देश की खबरें | राजस्थान: बदमाशों की गोली से घायल कांस्टेबल का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के दौसा जिले में बदमाशों की गोली से घायल हुए पुलिस कांस्टेबल प्रहलाद सिंह (34) का शुक्रवार को यहां निधन हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सिंह के निधन की पुष्टि करते हुए इसे राजस्थान पुलिस के लिए बड़ा नुकसान बताया।

जयपुर, 25 अगस्त राजस्थान के दौसा जिले में बदमाशों की गोली से घायल हुए पुलिस कांस्टेबल प्रहलाद सिंह (34) का शुक्रवार को यहां निधन हो गया। एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने सिंह के निधन की पुष्टि करते हुए इसे राजस्थान पुलिस के लिए बड़ा नुकसान बताया।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने कांस्टेबल के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की है। गहलोत के कहा कि कांस्टेबल के एक परिजन को अनुकंपा नियुक्ति देने, पारिवारिक पेंशन देने, एक मकान देन और एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने का फैसला किया गया है।

उल्लेखनीय है कि बुधवार को दौसा जिले के सिकंदरा थाना क्षेत्र के रेटा गांव में बाइक चोर कुछ बदमाशों ने पीछा कर रहे पुलिसकर्मियों पर गोलीबारी कर दी थी। इसमें जिला विशेष बल (डीएसटी) के कांस्टेबल कांस्टेबल प्रहलाद सिंह घायल हो गए।

उनके सिर में गोली लगी थी और उन्हें उपचार के लिए जयपुर के सवाई मान सिंह अस्पताल में भर्ती कराया गया था।

मुख्यमंत्री गहलोत की शुक्रवार दोपहर को पुलिस विभाग के उच्च अधिकारियों के साथ पूर्व प्रस्तावित समीक्षा बैठक हुई। इसमें दो मिनट का मौन रखकर कांस्टेबल प्रहलाद को श्रद्धांजलि दी गई।

बैठक के बाद गहलोत ने इसे दुखद घटना बताते हुए कांस्टेबल के परिजनों को एक करोड़ रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा की।

उन्होंने कहा,‘‘बहुत दुखद घटना हुई कि बहादुरी का काम करने वाले कांस्टेबल प्रहलाद सिंह का आज निधन हो गया।’’

उन्होंने कहा कि प्रहलाद सिंह को वीरता पुरस्कार से सम्मानित करने के लिए सिफारिश भारत सरकार को भेजी जाएगी।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आरोपियों के खिलाफ फास्टट्रैक अदालत में मुकदमा चलेगा और विशेष लोक अभियोजक नियुक्त किया जाएगा। उन्होंने कहा कि कांस्टेबल के परिजनों को मध्य आय समूह (एमआईजी) श्रेणी का मकान मिलेगा।

गहलोत ने अपराधियों को चेतावनी देते हुए कहा, ‘‘अपराधी या तो अपराध छोड़ें या राजस्थान छोड़ें।’’

वहीं भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सीपी जोशी ने इस मामले को लेकर एक्स पर पोस्ट किया,‘‘कांस्टेबल प्रहलाद सिंह जी की वीरता और बलिदान को नमन है।’’

इसके साथ ही उन्होंने राज्य सरकार पर निशाना साधते हुए लिखा,‘‘प्रदेश सरकार की अकर्मण्यता से आज अपराधी, चोर, डकैत कितने बेफिक्र हो गये हैं, उन्हें पुलिस और प्रशासन समेत किसी का डर नहीं है।’’

पृथ्वी

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\