देश की खबरें | राजस्थान : सरदारशहर विधानसभा उपचुनाव में कांग्रेस की जीत

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. सत्तारूढ़ कांग्रेस ने सरदारशहर विधानसभा सीट पर अपना कब्जा कायम रखा है। इस सीट के लिए हुए उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी अनिल कुमार शर्मा ने 26 हजार से अधिक वोट से जीत दर्ज की।

जयपुर, आठ दिसंबर सत्तारूढ़ कांग्रेस ने सरदारशहर विधानसभा सीट पर अपना कब्जा कायम रखा है। इस सीट के लिए हुए उपचुनाव में पार्टी के प्रत्याशी अनिल कुमार शर्मा ने 26 हजार से अधिक वोट से जीत दर्ज की।

निर्वाचन विभाग के अनुसार कांग्रेस प्रत्याशी अनिल कुमार शर्मा को कुल 91357 वोट मिले, भाजपा के भाजपा के अशोक पींचा को 64505 वोट मिले जबकि राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी के उम्मीदवार लालचंद को 46753 वोट मिले। इस तरह से कांग्रेस प्रत्याशी 26852 मतों के अंतर से जीता।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने इस जीत को राज्य की सत्तारूढ़ कांग्रेस सरकार के पारदर्शी, संवेदनशील और जवाबदेह सुशासन और जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता की मुहर बताया।

इस जीत के साथ ही कांग्रेस ने सरदारशहर सीट पर अपना कब्जा भी बरकरार रखा है। उल्लेखनीय है कि यह सीट कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा के निधन के कारण खाली हुई जो इस सीट से सात बार विधायक रहे।

कांग्रेस ने दिवंगत शर्मा के बेटे अनिल कुमार को चुनाव मैदान में उतारा था। कांग्रेस ने अपने मौजूदा कार्यकाल में उपचुनाव में अपने शानदार प्रदर्शन को जारी रखा है। राजस्थान में विगत चार सालों में हुए नौ उपचुनाव में कांग्रेस ने सात सीट पर जीत दर्ज की और भाजपा महज एक सीट जीत सकी।

परिणाम पर प्रतिक्रिया जताते हुए मुख्यमंत्री गहलोत ने ट्वीट किया,'‘सरदारशहर उपचुनाव में कांग्रेस प्रत्याशी अनिल शर्मा को जीत की बधाई एवं सभी मतदाताओं का हार्दिक आभार। यह जीत कांग्रेस सरकार के पारदर्शी, संवेदनशील, जवाबदेह सुशासन एवं शिक्षा, स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा की जनकल्याणकारी योजनाओं पर जनता की मुहर है।’’ उन्होंने कहा कि जनता का यह स्पष्ट संदेश है कि 2023 में राजस्थान में कांग्रेस पूर्ण बहुमत से सरकार बनाएगी।

वहीं पार्टी के विजयी उम्मीदवार शर्मा ने जीत के बाद संवाददाताओं से कहा कि इलाके की सिंचाई पानी व बिजली आपूर्ति जैसे मुद्दों का निराकरण करवाना उनकी प्राथमिकता रहेगा।

इस जीत के साथ 200 सीट वाली राजस्थान विधानसभा में कांग्रेस के विधायकों की संख्या 108 हो गई है। इस समय विधानसभा में भाजपा के 71, आरएलपी के तीन, माकपा और भारतीय ट्राइबल पार्टी के दो-दो, राष्ट्रीय लोकदल (रालोद) के एक और 13 निर्दलीय हैं।

पृथ्वी कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

Zimbabwe vs West Indies, T20 World Cup 2026 44th Match Weather Update: जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मुंबई के मौसम का हाल

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

Zimbabwe vs West Indies T20 World Cup Stats: टी20 वर्ल्ड कप में एक दूसरे के खिलाफ कुछ ऐसा रहा है जिम्बाब्वे बनाम वेस्टइंडीज का प्रदर्शन, यहां देखें आंकड़े

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

\