देश की खबरें | राजस्थान: डीजीपी कार्यालय के बाहर धरने पर बैठे कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा और नेता

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष को परेशान करने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को पार्टी विधायकों के साथ पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) यू आर साहू के कक्ष के बाहर धरना दिया।

जयपुर, 24 अप्रैल कांग्रेस प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा और नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली ने एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष को परेशान करने का आरोप लगाते हुए बृहस्पतिवार को पार्टी विधायकों के साथ पुलिस मुख्यालय में पुलिस महानिदेशक (डीजीपी) यू आर साहू के कक्ष के बाहर धरना दिया।

कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि 19 अप्रैल को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के हालिया सीकर दौरे के दौरान उन्हें काले झंडे दिखाने पर पार्टी की छात्र शाखा नेशनल स्टूडेंट यूनियन ऑफ इंडिया (एनएसयूआई) के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश नागा को परेशान किया जा रहा है।

नागा को बुधवार को गिरफ्तार किया जा चुका है।

कांग्रेस नेताओं का प्रतिनिधिमंडल डोटासरा के नेतृत्व में डीजीपी से मिलने गया था, डीजीपी से वार्ता के बाद नेता उनके कक्ष के बाहर धरने पर बैठ गए।

कांग्रेस महासचिव स्वर्णिम चतुर्वेदी ने कहा कि डोटासरा, जूली और पार्टी के करीब 20 विधायक धरने पर बैठे हैं। इससे पहले दिन में पार्टी ने पुलिस कार्रवाई के खिलाफ एक बैठक में प्रस्ताव पारित किया।

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने 'एक्स' पर लिखा, "सीकर में मुख्यमंत्री को काले झंडे दिखाने वाले एनएसयूआई के जिला अध्यक्ष ओमप्रकाश नागा को गिरफ्तार कर उनके साथ गंभीर प्रकृति के अपराधियों जैसा व्यवहार करना लोकतांत्रिक मूल्यों के विरुद्ध है।'

उन्होंने लिखा, “इसी प्रकार, बीकानेर में छह लोगों की मृत्यु के बाद मुआवजे की मांग को लेकर धरना दे रहे पीसीसी सचिव रामनिवास कूकना के घर एक आईपीएस के नेतृत्व में पुलिस दल गया। वहां कुछ न मिलने पर उनके खेत से पुलिस ने ट्रांसफार्मर उतार लिया। उनकी पारिवारिक डेयरी को सील कर दिया।”

गहलोत के अनुसार, “यह दिखाता है राजस्थान की पुलिस भाजपा सरकार के दबाव में कानून से बाहर जाकर कार्रवाई कर रही है। मैं मुख्यमंत्री, गृह सचिव एवं पुलिस महानिदेशक से आग्रह करता हूं कि ये अलोकतांत्रिक कार्रवाई अविलंब रोकी जाएं‌।'’

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट