देश की खबरें | राजस्थान : कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा का निधन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 77 साल के थे। अस्पताल सूत्रों ने यह जानकारी दी।

जयपुर, नौ अक्टूबर राजस्थान के सरदारशहर विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस विधायक भंवर लाल शर्मा का रविवार को लंबी बीमारी के बाद निधन हो गया। वह 77 साल के थे। अस्पताल सूत्रों ने यह जानकारी दी।

सात बार विधायक रहे शर्मा का कई संक्रमणों के कारण जयपुर के सरकारी सवाई मान सिंह अस्पताल (एसएमएस अस्पताल) में इलाज चल रहा था।

मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने शनिवार को शर्मा के स्वास्थ्य की जानकारी लेने के लिए उनके परिवार के सदस्यों से अस्पताल में मुलाकात की थी।

गहलोत ने रविवार को ट्वीट किया, ‘‘सरदारशहर (चूरू) से कांग्रेस विधायक भंवरलाल शर्मा के निधन पर उनके परिजनों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं। वह काफी समय से अस्वस्थ चल रहे थे। उनके स्वास्थ्य को लेकर मैं उनके परिजनों के संपर्क में था। कल रात एसएमएस अस्पताल पहुंचकर चिकित्सकों से जानकारी ली थी और परिजनों से मुलाकात की थी।’’

मुख्यमंत्री ने कहा, ‘‘ईश्वर से प्रार्थना है कि शोकाकुल परिजनों को इस बेहद कठिन समय में संबल दें और दिवंगत आत्मा को शांति प्रदान करें।’’

शर्मा का जन्म 17 अप्रैल 1945 को सरदारशहर के जैतसीर गांव में हुआ था। उन्होंने 17 साल की उम्र में राजनीति में कदम रखा था। राजस्थान में वह सरपंच से लेकर मंत्री पद तक पर सेवाएं दे चुके थे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Stats And Preview: रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स मुकाबले के बीच आज होगा रोमांचक मुकाबला, आज के मैच में बन सकते हैं ये अनोखे रिकॉर्ड

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Toss Winner Prediction: शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

Uttarakhand Announces ‘No Vehicle Day’: उत्तराखंड में ‘नो व्हीकल डे’ का ऐलान, सीएम काफिले में 50 फीसदी कटौती और वर्क फ्रॉम होम को बढ़ावा

RCB vs KKR, IPL 2026 57th Match Key Players To Watch Out: आज रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच होगा हाईवोल्टेज मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर रहेंगी सबकी निगाहें