देश की खबरें | राजस्थान कांग्रेस ने अडाणी के मुद्दे पर जयपुर में किया प्रदर्शन

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस की राजस्थान इकाई के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर वे गौतम अडाणी जैसे उद्योगपतियों से छुटकारा चाहते हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘हाराए’।

जयपुर, 13 मार्च कांग्रेस की राजस्थान इकाई के प्रभारी सुखजिंदर सिंह रंधावा ने सोमवार को पार्टी कार्यकर्ताओं से कहा कि अगर वे गौतम अडाणी जैसे उद्योगपतियों से छुटकारा चाहते हैं तो प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘हाराए’।

रंधावा , अडाणी समूह पर अमेरिकी कंपनी हिंडनबर्ग द्वारा लगाए गए आरोपों की जांच के लिए संयुक्त संसदीय समिति (जेपीसी) गठित करने की मांग केंद्र की भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार द्वारा स्वीकार नहीं किए जाने के खिलाफ जयपुर में आयोजित विरोध प्रदर्शन को संबोधित कर रहे थे।

उन्होंने कहा, ‘‘मोदी देश को नष्ट कर रहे हैं और भाजपा व केंद्र की सरकार देश को बेच रही है। हमारी लड़ाई आडाणी के साथ नहीं है बल्कि सीधे भाजपा के खिलाफ है।’’

रंधावा ने कहा, ‘‘ सभी अडाणी के बारे में बात कर रहे हैं जबकि उन्हें मोदी के बारे में बात करनी चाहिए। अडाणी को हटाने लिए उनकी (मोदी) हार जरूरी है।’’

उल्लेखनीय है कि कांग्रेस ने सोमवार को अडाणी-हिंडनबर्ग मुद्दे पर देशभर में विरोध प्रदर्शन किए।

जयपुर के सिविल लाइंस गेट पर कांग्रेस पार्टी की ओर से आयोजित विरोध प्रदर्शन में राजस्थान मंत्रिपरिषद के सदस्यों, विधायकों, नेताओं के साथ साथ कार्यकर्ताओं ने हिस्सा लिया।

रंधावा ने आरोप लगाया,‘‘ प्रधानमंत्री मोदी अडाणी के रूप में ईस्ट इंडिया कंपनी लेकर आए हैं। अडाणी जैसे कारोबारी देश की नीति तय कर रहे हैं न कि प्रधानमंत्री।’’

हिंडनबर्ग रिसर्च ने अडाणी समूह पर लेनदेन में फर्जीवाड़ा करने और शेयर की कीमतों में छेड़छाड़ करने का आरोप लगाया है। हालांकि, अडाणी समूह ने इन आरोपों से इनकार किया है।

कांग्रेस और कुछ अन्य विपक्षी पार्टियां अडाणी मामले की जांच के लिए जेपीसी गठित करने की मांग कर रही हैं।

रंधावा ने पार्टी की महिला कार्यकर्ताओं से भी कांग्रेस को मजबूती के लिए काम करने की अपील की।

उन्होंने कहा, ‘‘ हमें कांग्रेस के लिए काम करना है, हमें किसी व्यक्ति के लिए काम नहीं करना है... कांग्रेस किसी के नाम से संचालित नहीं होती।’’

उन्होंने वर्ष 2019 में पुलवामा में आतंकवादी हमले की जांच कराने की मांग करते हुए कहा कि ‘‘ आज तक पता नहीं चला कि कैसे जवानों की शहादत हुई।’’

इससे पूर्व प्रदेशाध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने प्रधानमंत्री पर हमला करते हुए कहा कि एक व्यक्ति विशेष द्वारा अपने राजनीतिक फायदे के लिये.. अपनी चुनावी फंडिग के लिये देश के लोगो के साथ धोखा किया गया है।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट