देश की खबरें | राजस्थान के मुख्‍यमंत्री गहलोत दिल्ली रवाना, कांग्रेस आलाकमान से मिलेंगे

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. कांग्रेस अध्‍यक्ष पद के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नामांकन भरने को लेकर संशय के बीच वह बुधवार रात नयी दिल्‍ली रवाना हुए, जहां उनके कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात करने की संभावना है।

जयपुर, 28 सितंबर कांग्रेस अध्‍यक्ष पद के लिए राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत के नामांकन भरने को लेकर संशय के बीच वह बुधवार रात नयी दिल्‍ली रवाना हुए, जहां उनके कांग्रेस आलाकमान से मुलाकात करने की संभावना है।

आधिकारिक सूत्रों के अनुसार, गहलोत विशेष विमान से रात साढ़े नौ बजे नयी दिल्ली रवाना हुए। गहलोत का पहले दोपहर में दिल्‍ली जाने का कार्यक्रम था, लेकिन इसमें तीन बार बदलाव हुआ। वहीं, द‍िन में कई मंत्री और विधायक गहलोत से मिलने उनके आवास पहुंचे।

कैबिनेट मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास ने यहां मुख्यमंत्री से मुलाकात के बाद संवाददाताओं से कहा, ‘‘मुख्यमंत्री आज शाम पांच-साढ़े पांच बजे नेतृत्व और संगठन के रूप में एक अभिभावक के तौर पर 102 विधायकों की भावना को व्यक्त करने के लिए दिल्ली जा रहे हैं।’’ इसके साथ ही खाचरियावास ने मुख्‍यमंत्री के त्यागपत्र देने की खबरों का खंडन किया। उन्‍होंने कहा, ‘‘मुख्यमंत्री अभी इस्तीफा नहीं दे रहे हैं।’’

उन्होंने कहा कि गहलोत पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे या नहीं, यह आलाकमान के साथ बैठक के बाद ही स्पष्ट होगा।

गहलोत ने कहा था कि वह पार्टी अध्यक्ष पद के लिए नामांकन दाखिल करेंगे, लेकिन राज्य में ताजा राजनीतिक घटनाक्रम से चीजें कुछ अस्‍पष्‍ट हो गई हैं। गहलोत के वफादार व‍िधायकों ने राज्‍य में मुख्‍यमंत्री बदले जाने पर आपत्ति जताई है।

गहलोत के दिल्ली दौरे से पहले कुछ मंत्री और विधायक उनसे मिलने मुख्यमंत्री आवास पहुंचे।

खाचरियावास के अलावा विधानसभा अध्यक्ष सी.पी. जोशी, कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा, मंत्री शांति धारीवाल और महेश जोशी ने भी मुख्यमंत्री से मुलाकात की। खाचरियावास ने कहा कि यह एक नियमित बैठक थी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के लिए नामांकन भरेंगे या नहीं, यह फैसला आलाकमान का होगा।

गहलोत कांग्रेस द्वारा उनके तीन वफादार मंत्रियों शांति धारीवाल, महेश जोशी और धर्मेंद्र राठौड़ को ‘‘गंभीर अनुशासनहीनता’’ के आरोपों में कारण बताओ नोटिस जारी किए जाने के एक दिन बाद नयी दिल्ली रवाना हुए। कांग्रेस की अनुशासनात्मक समिति ने मंगलवार रात को धारीवाल, जोशी तथा राठौड़ को कारण बताओ नोटिस जारी किया और उनसे 10 दिन के भीतर यह बताने के लिए कहा था कि उनके खिलाफ कार्रवाई क्यों न की जाए। उल्लेखनीय है कि कांग्रेस विधायक दल की बैठक कराने यहां आए कांग्रेस महासचिव अजय माकन ने सोमवार को कहा था कि (गहलोत के वफादार व‍िधायकों द्वारा) विधायक दल की आधिकारिक बैठक में न आकर उसके समानांतर बैठक करना अनुशासनहीनता है। कांग्रेस विधायक दल की बैठक रविवार रात को मुख्‍यमंत्री आवास पर होनी थी, लेकिन गहलोत के वफादार विधायक इसमें नहीं आए। इन विधायकों ने धारीवाल के बंगले पर बैठक की और फिर वहां से विधानसभा अध्‍यक्ष डॉ सी पी जोशी से म‍िलने गए और अपने इस्‍तीफे उन्‍हें सौंपे।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 25वें मुकाबले में कोलकाता नाइट राइडर्स को हराकर लय बरकरार रखना चाहेगी गुजरात टाइटंस, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

West Bengal Election 2026: योगी आदित्यनाथ का TMC पर तीखा हमला, बोले- BJP की सरकार बनी तो गुंडे-माफिया करेंगे सड़कों की सफाई

MI vs PBKS, IPL 2026 24th Match Scorecard: वानखेड़े स्टेडियम में मुंबई इंडियंस ने पंजाब किंग्स के सामने रखा 196 रनों का टारगेट, क्विंटन डी कॉक ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड