देश की खबरें | राजस्थान : कार और ट्रेलर की भिडंत में व्यवसायी की मौत, एक अन्य व्यक्ति घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के अलवर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र में एक ट्रेलर और कार की भिडंत में कार सवार व्यवसायी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

जयपुर, 25 जून राजस्थान के अलवर जिले के नौगांव थाना क्षेत्र में एक ट्रेलर और कार की भिडंत में कार सवार व्यवसायी की मौत हो गई, जबकि एक अन्य व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया।

एक पुलिस अधिकारी ने रविवार को बताया कि दिल्ली-मुंबई एक्सप्रेसवे पर शनिवार देर रात तेज गति से आ रहे ट्रेलर से भिड़ंत के बाद एक कार डिवाइडर से जा टकराई और उसमें आग लग गई।

अधिकारी के मुताबिक, हादसे में कार चला रहे दिल्ली के एक व्यवसायी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि उसका सहयोगी गंभीर रूप से घायल हो गया।

उन्होंने बताया कि हादसा उस वक्त हुआ, जब व्यवसायी अपनी लग्जरी कार से अलवर से दिल्ली लौट रहा था।

नौगांव थाने के सहायक पुलिस उपनिरीक्षक बृजमोहन ने कहा कि ट्रेलर से भिड़ने के बाद कार डिवाइडर से टकराकर पलट गई और उसमें आग लग गई।

उन्होंने बताया कि मृतक की पहचान दिल्ली के मॉडल टाउन निवासी राजन गुप्ता के रूप में हुई है। वहीं, घायल तुलसीराम को अलवर जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां से उसे जयपुर रेफर कर दिया गया।

बृजमोहन ने बताया कि गुप्ता अलवर औद्योगिक क्षेत्र में एक उद्योग शुरू करने वाले थे और उन्होंने हाल ही में वहां एक जमीन खरीदी थी।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू