Rajasthan: बस ने ट्रक को टक्कर मारी, दो की मौत, 20 स्कूली बच्चे घायल

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के पाली के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक बस ने एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की मौत हो गई जबकि 20 स्कूली बच्चे घायल हो गये।

Road Accident (Photo Credit: ANI)

जयपुर, 11 जनवरी: राजस्थान के पाली के सुमेरपुर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह एक बस ने एक ट्रक को पीछे से टक्कर मार दी जिससे दो लोगों की मौत हो गई जबकि 20 स्कूली बच्चे घायल हो गये. थानाधिकारी लक्ष्मण सिंह ने बताया कि सुरमेरपुर बाईपास पर गुजरात के महेसाणा से रामदेवरा भ्रमण पर जा रही एक स्कूल बस आगे चल रहे ट्रक से टकरा गई.

उन्होंने बताया कि हादसे में बस सवार प्रकाश (60) और विपुल भाई (25) की मौत हो गई जबकि 20 स्कूली बच्चे घायल हो गये. थानाधिकारी ने बताया कि शैक्षणिक भ्रमण पर रामदेवरा जा रही बस में स्कूल के बच्चे, अध्यापक, स्टाफ सहित 52 लोग सवार थे. सिंह ने बताया कि 11 घायल बच्चों को शिवगंज अस्पताल ले जाया गया जबकि गंभीर रूप से ज़ख्मी नौ बच्चों को सिरोही रेफर किया गया है.

सूचना पर पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी मौके पर पहुंचे और क्षतिग्रस्त वाहनों को क्रेन की सहायता से सड़क किनारे करवा कर यातायात का सुचारू संचालन शुरू कराया गया. उन्होंने बताया, “ शवों को पोस्टमार्टम के लिये अस्पताल के मुर्दाघर में रखवाया गया है. परिजनों के यहां पहुंचने पर उनका पोस्टमार्टम कराया जायेगा.” पुलिस मामले की जांच कर रही है.

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में सनराइजर्स हैदराबाद ने राजस्थान रॉयल्स को 5 विकेट से रौंदा, ईशान किशन और अभिषेक शर्मा ने जड़ा ताबड़तोड़ अर्धशतक; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

Vaibhav Sooryavanshi Scores Third-Fastest IPL Hundred: वैभव सूर्यवंशी ने जड़ा आईपीएल इतिहास का तीसरा सबसे तेज शतक, RR vs SRH मैच में रचा इतिहास

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Scorecard: जयपुर में राजस्थान रॉयल्स ने सनराइजर्स हैदराबाद के सामने रखा 229 रनों का टारगेट, वैभव सूर्यवंशी ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

RR vs SRH, IPL 2026 36th Match Live Score Update: सवाई मानसिंह स्टेडियम में राजस्थान रॉयल्स बनाम सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट