देश की खबरें | राजस्थान : भाजपा विधायक ने जनसुनवाई के दौरान वन विभाग के कर्मचारी को डांट लगाई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. दौसा जिले के लालसोट विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक राम बिलास मीणा ने बुधवार को जनसुनवाई के दौरान वन विभाग द्वारा ग्रामीणो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने को लेकर विभाग के एक कर्मचारी को डांट लगाई।

जयपुर, चार दिसंबर दौसा जिले के लालसोट विधानसभा से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक राम बिलास मीणा ने बुधवार को जनसुनवाई के दौरान वन विभाग द्वारा ग्रामीणो के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज किए जाने को लेकर विभाग के एक कर्मचारी को डांट लगाई।

वन विभाग की ओर से सात आठ ग्रामीणों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा और अनुसूचित जाति/अनुसूचित जनजाति अत्याचार निवारण अधिनियम (एससी/एसटी अधिनियम) के तहत मामला दर्ज करवाने से नाराज मीणा ने बताया उन्होंने विभाग के रेंजर को मुकदमा वापस लेने को कहा है।

उन्होंने बताया कि रेंजर राधेश्याम रैगर ने सात-आठ ग्रामीणों के खिलाफ सरकारी कार्य में बाधा डालने और एससी/ एसटी अधिनियम के तहत मामला दर्ज करवाया था।

मीणा ने बताया कि मुकदमा वापस लेने के लिये मेरे पास संदेंश आया है।

उन्होंने बताया कि सड़क के नजदीक ग्रामीणों का एक खेत था। ग्रामीणों ने खेत और सड़क के बीच में गड्ढों में मिट्टी डलवा दी। इसकी वजह से सड़क किनारे वन विभाग की ओर से लगाये गये पौधे हट गये थे। ग्रामीणों ने विभाग को आश्वासन दिया था कि वे पौधे लगवा देंगे।

विधायक ने बताया कि विभाग के कर्मियों द्वारा ग्रामीणों के खिलाफ मुकदमा दर्ज करवाने की दो घटनाएं हो चुकी हैं।

विधायक द्वारा वन विभाग के कर्मचारी को डांटने का एक वीडियो वायरल हुआ है जिसमें वह कथित तौर पर कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, ‘‘आप कल जाकर इनको वापस करोगे … नौकरी करनी है तो…।’’

मीणा यह कहते हुए सुनाई दे रहे हैं, ‘‘दोनों मुकदमें वापस नहीं हुए तो मैं परसों आफिस में आकर आपको विदा करूंगा साफा पहना कर तिलक लगाकर।’’

वन विभाग की ओर से एक और पांच दिसबंर को अवैध खनन, सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने, सरकारी कार्य में बाधा डालने, गाली-गलौज और मारपीट के दो मुकदमें दर्ज कराये गये।

पहला मामला एक दिसंबर को रामगढ़ पचवारा थाने में वन विभाग की सहायक वनपाल हेमलता मीणा ने दर्ज कराया था। यह सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने और गाली गलौज से जुड़ा था।

दूसरा मामला पांच दिसंबर को रेंजर राधेश्याम रैगर ने इसी थाने में दर्ज कराया था। उन्होंने अवैध खनन और वनकर्मियों से मारपीट का मामला दर्ज कराया था।

कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Pitch Report And Weather Update: किंग्सटाउन में वेस्टइंडीज महिला बनाम ऑस्ट्रेलिया महिला मुकाबले में मौसम बनेगा अहम फैक्टर या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें मौसम का हाल

West Indies Women vs Australia Women, 2nd T20I Match Prediction: अहम मुकाबले में जीत के साथ शुरुआत करना चाहेगी ऑस्ट्रेलिया महिला, घरेलू सरजमीं पर पलटवार करने उतरेगी वेस्टइंडीज महिला, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

New Zealand Women vs South Africa Women, 4th T20I Match Preview: कल न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकॉर्ड्स, पिच रिपोर्ट, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

New Zealand Women vs South Africa Women 4th T20I Match Live Streaming In India: न्यूजीलैंड महिला बनाम दक्षिण अफ्रीका महिला के बीच कल खेला जाएगा चौथा टी20 मुकाबला, यहां जानें भारत में कब, कहां और कैसे देखें लाइव मैच

\