देश की खबरें | राजस्थान: भाजपा विधायक दल की बैठक शुरू हुई

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल की बैठक मंगलवार अपराह्न यहां शुरू हुई। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

जयपुर, 12 दिसंबर राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के विधायक दल की बैठक मंगलवार अपराह्न यहां शुरू हुई। पार्टी सूत्रों ने यह जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि बैठक में राज्य के नए मुख्यमंत्री का चुनाव किया जाना है।

बैठक में भाजपा के केंद्रीय पर्यवेक्षक, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और दो सह-पर्यवेक्षक विनोद तावड़े और सरोज पांडे मौजूद हैं।

पार्टी सूत्रों ने कहा,‘‘बैठक शुरू हो गई है।’’

इससे पहले केंन्द्रीय मंत्री राजनाथ सिंह, प्रहलाद जोशी और दो सह-पर्यवेक्षक विनोद तावड़े और सरोज पांडे के साथ एक विशेष विमान से जयपुर पहुंचे। हवाई अड्डे पर पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष सीपी जोशी और पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे ने उनका स्वागत किया।

राजनाथ सहित सभी नेता हवाई अड्डे से सीधे नजदीक के एक होटल में गए। उसके बाद राजनाथ सिंह, वसुंधरा राजे और सीपी जोशी एक वाहन में सवार होकर भाजपा मुख्यालय पहुंचे।

बैठक के लिए नवनिर्वाचित विधायक पहले ही पार्टी कार्यालय पहुंच चुके हैं। मुख्यमंत्री की घोषणा के बाद एक प्रतिनिधिमंडल राजभवन जाकर सरकार बनाने का दावा पेश करेगा।

राज्य में 200 में से 199 सीट के लिए हुए चुनाव के परिणाम तीन दिसंबर को घोषित किये जा चुके हैं। 115 सीट पर जीत हासिल कर भाजपा बहुमत हासिल करने में कामयाब रही है। करणपुर सीट पर कांग्रेस के उम्मीदवार के निधन के कारण चुनाव स्थगित कर दिया गया था।

पृथ्वी कुंज

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Live Toss And Scorecard: ईडन गार्डन स्टेडियम में गुजरात टाइटंस के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

PBKS vs RCB, IPL 2026 61st Match Stats And Preview: प्लेऑफ की रेस में जीत दर्ज करने उतरेगी पंजाब किंग्स और रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Toss Winner Prediction: ईडन गार्डन स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स बनाम गुजरात टाइटंस के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती हैं बाजी

KKR vs GT, IPL 2026 60th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 60वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर प्लेऑफ की उम्मीदें जिंदा रखना चाहेगी कोलकाता नाइट राइडर्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू