देश की खबरें | राजस्थान : भाजपा नेताओं ने बजट को जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाला बताया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने संसद में मंगलवार को पेश आम बजट को जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाला करार देते हुए कहा कि यह बजट युवाओं, किसानों एवं महिलाओं को समर्पित है।

जयपुर, एक फरवरी राजस्थान में भारतीय जनता पार्टी के नेताओं ने संसद में मंगलवार को पेश आम बजट को जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाला करार देते हुए कहा कि यह बजट युवाओं, किसानों एवं महिलाओं को समर्पित है।

पूर्व मुख्यमंत्री व भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष वसुंधरा राजे ने कहा कि यह बजट प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की दूरदर्शी सोच को साकार करने और आम आदमी की अपेक्षाओं पर खरा उतरने वाला है।

उन्होंने कहा, ‘‘बजट गरीब, गाँव और किसान को समर्पित है। यह महंगाई कम करने वाला, रोजगार में वृद्धि करने वाला और किसानों के हाथ मजबूत करने वाला है।’’

केंद्रीय वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण ने वित्त वर्ष 2022-23 का बजट मंगलवार को संसद में पेश किया।

राजस्थान विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष गुलाब चंद कटारिया ने आम बजट का स्वागत करते हुए कहा कि यह बजट युवाओं, किसानों एवं महिलाओं को समर्पित हैं। एक बयान में कटारिया ने कहा कि इस बजट से बेरोजगारों को रोजगार, बेघर लोगों को मकान तथा किसानों एवं राज्यों को विकास के लिये पर्याप्त धन उपलब्ध होगा।

राजस्थान विधानसभा में विपक्ष के उपनेता राजेन्द्र राठौड़ ने एक बयान में कहा कि केन्द्रीय बजट सवा सौ करोड़ देशवासियों की आकांक्षाओं पर आधारित सर्व-समावेशी, अभूतपूर्व एवं आत्मनिर्भर भारत की संकल्पना को साकार करने वाला साबित होगा।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Score Update: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच खेला जा रहा हैं रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

RCB vs GT, IPL 2026 34th Match Live Toss And Scorecard: एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के कप्तान रजत पाटीदार ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु बनाम गुजरात टाइटंस के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

राजनीति में महिलाओं की सुरक्षा: पप्पू यादव के बयानों ने छेड़ी जरूरी राष्ट्रीय चर्चा