देश की खबरें | राजस्थान : भाजपा ने लोकसभा अध्यक्ष बिरला और चार केंद्रीय मंत्रियों को चुनाव मैदान में उतारा

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजस्थान की 15 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की शनिवार को घोषणा की, जिनमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ चार केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं।

जयपुर, दो मार्च भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर राजस्थान की 15 सीटों पर अपने उम्मीदवारों की शनिवार को घोषणा की, जिनमें लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के साथ चार केंद्रीय मंत्रियों के नाम शामिल हैं।

पार्टी ने पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के बेटे व सांसद दुष्यंत सिंह को एक बार फिर झालावाड़-बारां सीट से अपना उम्मीदवार बनाया है। वहीं कांग्रेस से भाजपा में आए महेंद्रजीत मालवीय और ज्योति मिर्धा को भी लोकसभा का टिकट दिया गया है।

भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष व सांसद सीपी जोशी एक बार फिर चित्तौड़गढ़ सीट से चुनाव लड़ेंगे।

राजस्थान में लोकसभा की कुल 25 सीटें हैं और 2019 लोकसभा चुनाव में राजग ने सभी 25 सीटों पर जीत हासिल की थी।

इन 25 सीटों में से 24 पर भाजपा के उम्मीदवारों ने जीत दर्ज की थी जबकि एक सीट पर गठबंधन की सहयोगी राष्ट्रीय लोकतांत्रिक पार्टी का उम्मीदवार जीता था हालांकि यह पार्टी बाद में राजग से अलग हो गई थी।

भाजपा ने आगामी लोकसभा चुनाव के मद्देनजर जिन केंद्रीय मंत्रियों को चुनावी मैदान में उतारा है उनमें बीकानेर सीट से केंद्रीय कानून मंत्री अर्जुन राम मेघवाल, जोधपुर से केंद्रीय जलशक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत व बाड़मेर से केंद्रीय कृषि राज्यमंत्री कैलाश चौधरी शामिल हैं।

वहीं राज्यसभा सदस्य तथा केंद्रीय वन व पर्यावरण मंत्री भूपेंद्र सिंह अलवर लोकसभा सीट पर पार्टी के प्रत्याशी होंगे।

पार्टी ने लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला को एक बार फिर कोटा सीट से चुनाव मैदान में उतारा है।

पार्टी ने चुरू से नये चेहरे देवेंद्र झाझड़िया को टिकट दिया है। झाझड़िया पैरालंपिक में दो बार स्वर्ण व एक बार रजत पदक जीत चुके हैं।

झाझड़िया ने भारतीय पैरालंपिक समिति (पीसीआई) के नौ मार्च को होने वाले चुनाव में अध्यक्ष पद के लिए बुधवार को नामांकन पत्र दाखिल किया था।

सीकर से एक बार स्वामी सुमेधानंद सरस्वती चुनाव मैदान में हैं। पाली से पीपी चौधरी पार्टी के उम्मीदवार होंगे।

बाबा बालकनाथ के विधायक बनने और इस्तीफा देने बाद खाली हुई अलवर सीट पर पार्टी ने भूपेंद्र यादव को उतारा है।

भरतपुर से रामस्वरूप कोली, जालौर से लुंबाराम चौधरी, उदयपुर से मन्नालाल रावत को भाजपा ने प्रत्याशी बनाया है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट