देश की खबरें | राजस्थान में भीषण गर्मी का दौर शुरू, तापमान 45 डिग्री सेल्सियस के पार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है जहां अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस तक अधिक हो गया है। सोमवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

जयपुर, सात अप्रैल राजस्थान के ज्यादातर इलाकों में भीषण गर्मी का दौर शुरू हो गया है जहां अधिकतम तापमान सामान्य से सात डिग्री सेल्सियस तक अधिक हो गया है। सोमवार को बाड़मेर में अधिकतम तापमान 45.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।

मौसम केंद्र (जयपुर) के अनुसार फिलहाल राज्य के अधिकतर भागों में अधिकतम तापमान 40 से 45 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया जा रहा है जो सामान्य से पांच से सात डिग्री सेल्सियस अधिक है।

सोमवार को सर्वाधिक अधिकतम तापमान बाड़मेर में 45.6 डिग्री दर्ज किया गया। यह सामान्य से 6.8 डिग्री ज्यादा है। इसके अलावा चित्तौड़गढ़ में अधिकतम तापमान 44.4 डिग्री रहा जो सामान्य से 7.2 डिग्री सेल्सियस ज्यादा है।

इसके अनुसार राज्य में आगामी तीन-चार दिन मौसम शुष्क रहने तथा तापमान में दो डिग्री तक की और बढ़ोतरी होने की संभावना है।

तेज गर्मी एवं लू का सबसे अधिक असर सात से नौ अप्रैल के दौरान बीकानेर, जोधपुर, उदयपुर, कोटा एवं जयपुर संभागों के अधिकतर क्षेत्रों में रहेगा। इस दौरान जोधपुर, बीकानेर और कोटा संभागों में कहीं-कहीं भीषण गर्मी पड़ सकती है।

हालांकि 10-11 अप्रैल से एक नया पश्चिम विक्षोभ सक्रिय होने से राज्य के पश्चिमी एवं उत्तरी भागों में कहीं-कहीं मेघ गर्जन, आंधी के साथ हल्की बूंदाबांदी हो सकती है। फलस्वरूप तापमान में दो-तीन डिग्री गिरावट होने की संभावना है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

MI-W vs DC-W 3rd Match WPL 2026 Preview: आज मुंबई इंडियंस महिला बनाम दिल्ली कैपिटल्स महिला के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, मैच से पहले जानिए हेड टू हेड रिकार्ड्स, मिनी बैटल, स्ट्रीमिंग समेत सभी डिटेल्स

GG-W vs UPW-W 2nd Match WPL 2026 Scorecard: गुजरात जायंट्स ने यूपी वारियर्स के सामने रखा 208 रनों का टारगेट, एशले गार्डनर और अनुष्का शर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

MI-W vs DC-W 3rd Match WPL 2026 Pitch Report And Weather Update: नवी मुंबई में दिल्ली कैपिटल्स के बल्लेबाजों की आएगी आंधी या मुंबई इंडियंस के गेंदबाज मचाएंगे कोहराम? मैच से पहले जानें पिच रिपोर्ट और मौसम का हाल

E. Coli Infection: ई.कोलाई इन्फेक्शन क्या है? जानें लक्षण, कारण और बचाव के तरीके

\