देश की खबरें | राजस्थान : मंत्री किरोड़ी मीणा को सरकारी बंगले का आवंटन रद्द किया गया

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान सरकार ने कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को सरकारी बंगले का आवंटन रद्द कर दिया है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जयपुर, तीन मार्च राजस्थान सरकार ने कैबिनेट मंत्री किरोड़ी लाल मीणा को सरकारी बंगले का आवंटन रद्द कर दिया है। सूत्रों ने सोमवार को यह जानकारी दी।

मीणा को अस्पताल रोड पर बंगला नंबर तीन आवंटित किया गया था। सूत्रों ने बताया कि मीणा ने खुद सामान्य प्रशासन विभाग (जीएडी) से बंगला आवंटन रद्द करने का अनुरोध किया था।

उन्होंने पिछले साल फरवरी में आवंटित बंगले पर कब्जा नहीं लिया था।

सूत्रों ने कहा, "जीएडी ने बंगले का आवंटन रद्द कर दिया है।"

उल्लेखनीय है कि मीणा राज्य में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नेतृत्व वाली मौजूदा भाजपा सरकार को लेकर अपने असंतोष के बारे में मुखर रहे हैं। वह अपने बयानों से सुर्खियों में बने रहते हैं।

बीते वर्ष लोकसभा चुनाव में राज्य में कुछ सीटों पर भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) की हार के बाद मीणा ने अपना इस्तीफा सौंप दिया था, लेकिन इसे स्वीकार नहीं किया गया।

मीणा ने स्वास्थ्य कारणों का हवाला देते हुए विधानसभा सत्र में भाग नहीं लिया है।

मीणा ने हाल ही में अपना फोन टैप किए जाने का भी आरोप लगाया था जिसका गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम ने विधानसभा में खंडन किया।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

\