देश की खबरें | राजस्थान : तीखी बहस के बाद युवक ने बैट से पीटकर व्यक्ति की हत्या की

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. जयपुर में तीखी बहस के बाद एक युवक ने व्यक्ति पर घर के बाहर बैट से हमला कर कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

जयपुर, चार अप्रैल जयपुर में तीखी बहस के बाद एक युवक ने व्यक्ति पर घर के बाहर बैट से हमला कर कथित तौर पर उसकी हत्या कर दी। पुलिस ने यह जानकारी दी।

आरोपी के पिता एक पुलिस निरीक्षक हैं और वह घटना के समय मौके पर मौजूद थे। पुलिस के अनुसार घटना मंगलवार रात की है।

घटना का एक सीसीटीवी फुटेज भी सामने आया है जिसमें आरोपी क्षितिज शर्मा पीड़ित व्यक्ति को बैट से बार-बार मारता हुआ नजर आ रहा है।

पुलिस उपायुक्त (पश्चिम) अमित बुडानिया ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की जा रही है।

उन्होंने बताया कि घटना आरोपी के आवास के सामने घटित हुई। आरोपी को पकड़ लिया गया है और आगे की जांच जारी है।

आरोपी क्षितिज शर्मा (23) जयपुर की रजनी विहार कॉलोनी में रहने वाले पुलिस निरीक्षक प्रशांत शर्मा का बेटा है।

पुलिस के मुताबिक, क्षितिज की घर के सामने घूम रहे पीड़ित मोहन लाल सिंधी (35) से किसी बात पर बहस हो गई। बहस के दौरान क्षितिज ने मोहन पर कथित तौर पर बैट से हमला कर दिया, जिससे उनकी मौत हो गई।

सीसीटीवी फुटेज की एक क्लिप से यह भी पता चला कि क्षितिज ने बहस के बाद घर के अंदर स्कूटर खड़ा किया और एक बैट अपने साथ लेकर लाया और मोहन पर बार-बार हमला किया।

इसी बीच, क्षितिज के पिता प्रशांत भी उनकी लड़ाई की आवाज सुनकर घर से बाहर आए और उन्होंने मोहन को सड़क पर बेहोश पड़ा पाया।

बुडानिया ने बताया कि पिता-पुत्र मोहन को तुरंत अपनी कार से पास के अस्पताल ले गए जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

उन्होंने बताया कि आरोपी क्षितिज के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 302 (हत्या) के तहत मामला दर्ज कर जांच की जा रही है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

IND W vs BAN W, Semi-Final 1 Match Scorecard: सेमीफाइनल मुकाबले में बांग्लादेश को हराकर टीम इंडिया ने नौवीं बार एशिया कप के फाइनल में बनाई अपनी जगह, दीप्ति शर्मा ने की घातक गेंदबाजी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India Women vs Bangladesh Women, Semi-Final 1 Match Scorecard: पहले सेमीफाइनल मुकाबले में टीम इंडिया ने बांग्लादेश के सामने रखा 150 रनों का लक्ष्य, शैफाली वर्मा ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया दूसरा वनडे मुकाबला? यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

South Africa vs Namibia 2nd ODI Match Stats And Preview: दक्षिण अफ्रीका बनाम नामीबिया मुकाबले में कल होगी रोमांचक भिड़ंत, मैच से पहले जानें स्टैट्स और प्रीव्यू