देश की खबरें | राजस्थान: जयपुर में चाकू से हमला कर युवक की हत्या, मुख्य आरोपी गिरफ्तार

Get Latest हिन्दी समाचार, Breaking News on India at LatestLY हिन्दी. राजस्थान के जयपुर के पालड़ी मीणा इलाके में रविवार देर रात 22 वर्षीय एक युवक की पुरानी रंजिश के कारण चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

जयपुर, 21 जुलाई राजस्थान के जयपुर के पालड़ी मीणा इलाके में रविवार देर रात 22 वर्षीय एक युवक की पुरानी रंजिश के कारण चाकू से हमला कर हत्या कर दी गई। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी।

पुलिस ने बताया कि मुख्य आरोपी अनस को मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया गया और उसके पैर में गोली लगी है।

पुलिस के मुताबिक, रविवार रात आरोपी अनस ने चाकू से वार कर विपिन को घायल कर दिया था।

पुलिस ने बताया कि विपिन को घायल अवस्था में एक अस्पताल ले जाया गया, जहां उपचार के दौरान उसकी मौत हो गई।

यह घटना विपिन के घर के पास हुई।

पुलिस ने बताया कि अनस और विपिन के बीच पुरानी रंजिश थी।

पुलिस के मुताबिक, रविवार देर रात अनस व उसके दोस्तों ने विपिन को उसके घर के पास पकड़ लिया, जिसके बाद दोनों के बीच बहस हुई और इसी दौरान आरोपी ने चाकू से हमला कर दिया।

पुलिस ने मुख्य आरोपी अनस को सोमवार दोपहर बाद मुठभेड़ के बाद गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के मुताबिक, आरोपी ने एक पुलिसकर्मी से पिस्तौल छीनकर भागने की कोशिश की, जिसके बाद हुई मुठभेड़ में उसके पैर में गोली लगी।

इससे पहले मृतक के परिवार के सदस्यों, रिश्तेदारों और स्थानीय लोगों ने सोमवार को आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जयपुर-आगरा राजमार्ग जाम कर दिया था।

जामडोली के थानाधिकारी मनोज कुमार ने बताया कि राजमार्ग पर यातायात बहाल कर दिया गया था।

अधिकारी ने बताया कि परिवार के सदस्यों की सहमति न मिलने के कारण शव का पोस्टमार्टम नहीं कराया जा सका।

उन्होंने बताया कि कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए इलाके में पुलिसकर्मियों को तैनात किया गया है।

कांग्रेस की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने इस घटना को लेकर राज्य में कानून व्यवस्था पर सवाल उठाया।

उन्होंने ‘एक्स’ पर कहा, “राजस्थान में कानून नाम की कोई चीज नहीं बची और कानून व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है। अपराधियों के हौसले इतने बुलंद हैं कि उन्हें न तो पुलिस का डर है, और न ही सरकार का।”

डोटासरा ने आरोप लगाया, “ भाजपा सरकार की लचर व्यवस्था में बदमाश बेखौफ और बेलगाम होकर अपराध की घटनाओं को अंजाम दे रहे हैं।”

उन्होंने कहा कि यह घटना सिर्फ बढ़ते अपराध को नहीं बल्कि भाजपा सरकार के कमजोर शासन और नाकामी को दर्शाती है।

(यह सिंडिकेटेड न्यूज़ फीड से अनएडिटेड और ऑटो-जेनरेटेड स्टोरी है, ऐसी संभावना है कि लेटेस्टली स्टाफ द्वारा इसमें कोई बदलाव या एडिट नहीं किया गया है)

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd T20I Match Scorecard: इंदौर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने रखा 224 रनों का लक्ष्य, अभिषेक शर्मा ने खेली तूफानी पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Pakistan vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Scorecard: रावलपिंडी में पाकिस्तान ने श्रीलंका के सामने रखा 216 रनों का लक्ष्य, माज़ सादाकत ने खेली 96 रनों की विस्फोटक पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd T20I Match Live Score Update: इंदौर में टीम इंडिया और वेस्टइंडीज के बीच खेला जा रहा है सीरीज का तीसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? इंदौर में भारत बनाम वेस्टइंडीज के बीच तीसरे टी 20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट